Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshGorakhpurसमाज और प्रदेश को बढ़ाने में मीडिया की भी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री योगी...

समाज और प्रदेश को बढ़ाने में मीडिया की भी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मीडिया हो या फिर कोई संगठन, सकारात्मक पहल थमनी नहीं चाहिए

गोरखपुर। योगी आदित्यनाथ ने कहा, समाज और प्रदेश को चलाने और आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सिर्फ शासन, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की ही नहीं होती बल्कि इसमें जनभागीदारी और मीडिया की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सकारात्मक रिपोर्टिंग से सरकार की बात करोड़ों लोगों तक पहुंचती है। प्रदेश में सकारात्मकता की कहानी भी इसी से जुड़ी हुई है।
सीएम योगी सोमवार को गोरखपुर में बदलता परिदृश्य और पत्रकारिता विषय पर आयोजित संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, बदलता परिदृश्य और पत्रकारिता जैसे ज्वलंत और सम-सामयिक विषय पर सार्थक संगोष्ठी होती रहनी चाहिए। सरकार हो या मीडिया या फिर कोई अन्य संगठन, सकारात्मक पहल थमनी नहीं चाहिए।
विकास की दौड़ में यूपी का आगे रहना बहुत जरूरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, देश के विकास के लिए यह आवश्यक है कि उत्तर प्रदेश विकास की दौड़ में आगे रहे। बीते साढ़े 5- 6 सालों से बदलते उत्तर प्रदेश को आप सभी लोग देख रहे हैं। सरकार किसी विषय पर काफी चर्चा विमर्श और सभी पक्षों का ध्यान देते हुए ही कोई निर्णय लेती है।
इसी का परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश विकास के बदलते परिदृश्य में अपनी आभा बिखेर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अकूत संभावनाओं का प्रदेश है। इस पर प्रकृति व परमात्मा की असीम कृपा है। तीन गुना उत्पादन देने वाली उर्वरा भूमि और सबसे अच्छा जल संसाधन हमारे पास है। यदि हम सकारात्मक सोच से ईमानदारी पूर्वक प्रयास करेंगे तो उसके सकारात्मक परिणाम ही आएंगे।
दुनिया देख रही यूपी की उपलब्धियां
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 5-6 सालों में उत्तर प्रदेश की उपलब्धियां पूरी दुनिया देख रही है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत उत्तर प्रदेश को 2.61 करोड़ शौचालय बनाने का लक्ष्य मिला था। ढाई साल में सिर्फ 43 लाख शौचालय बन पाए थे। वर्ष 2017 में सूबे की कमान संभालने के बाद नियोजित प्रयास से तय समय सीमा से पहले ही सम्पूर्ण लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया।
तीसरी दुनिया के देशों के सम्मेलन में जब देश के उपराष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश में 2.61 करोड़ शौचालय बनने की घोषणा की तो पूरी दुनिया अचंभित थी। उत्तर प्रदेश ने साढ़े पांच सालों में गरीबों के लिए 45 लाख आवास भी बना दिए हैं।
काम करने के जज्बे से आएगा परिणाम
उन्होंने कहा, सरकार और या पत्रकार…उनमें जब कार्य करने का जज्बा होगा तो उसका परिणाम भी आएगा। यही वजह है कि आज उत्तर प्रदेश अब पूरी तरह दंगा मुक्त है।
बड़े-बड़े पर्व त्यौहार सिस्टम की जवाबदेही सुनिश्चित होने से ऑटो मोड पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रहे हैं। मकर संक्रांति पर 25 लाख लोगों ने संगम में स्नान किया तो लाखों श्रद्धालुओं ने गोरखपुर में बाबा गोरखनाथ को अपनी आस्था की खिचड़ी चढ़ाई। कहीं भी कोई व्यवधान नहीं हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular