इस्राईल: बूढ़ों और नाज़ुक कोरोना मरीज़ों के इलाज पर समय और इनर्जी बर्बाद न किया जाये

0
310

इस्राईल के एक प्राइवेट टीवी चैनल ने स्वास्थ्य मंत्रालय की खुफ़िया गाइडलाइन का पर्दाफ़ाश किया है जिसमें कहा गया है कि यदि कोरोना वायरस का प्रसार इसी तरह जारी रहता है तो डाक्टरों को चाहिए कि बूढ़ों और कमज़ोर लोगों का इलाज न करें।

चैनल 13 के अनुसार इस गाइडलाइन में प्रथामिकताएं निर्धारित की गई हैं कि ज़रूरत पड़ने की स्थिति में किन मरीज़ों को वेंटीलेटर मशीन दी जानी चाहिए।

गाइडलाइन में कहा गया है कि जो बूढ़े हैं या जिन्हें ब्रेन, हार्ट, किडनी, फेफड़ों या लीवर की बीमारी है उन्हें वेंटीलेटर की प्राथमिकता में सबसे बाद में रखा जाए।

गाइडलाइन में कहा गया है कि कोरोना से संक्रमित होने से पहले जो लोग पूरी तरह स्वस्थ थे उन्हें वेंटीलेटर देने में प्राथमिकता दी जाए।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here