Sunday, April 28, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurसामाजिक एकता के साथ राजनैतिक परिपक्वता का दिया परिचय

सामाजिक एकता के साथ राजनैतिक परिपक्वता का दिया परिचय

अवधनामा संवाददाता

ब्राह्मण महासमागम समारोह का हुआ आयोजन

ललितपुर। तुवन परिसर में आयोजित ब्राह्मण महासमागम समारोह में पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सामाजिक एकता के साथ-साथ अपनी राजनीतिक परिपक्वता का परिचय देते हुए समाज के सभी लोगों से राष्ट्र की एकता में समर्पण भाव से कम करने की अपील की। उन्होंने सामाजिक एकता पर बल देते हुए कहा कि हम अपने धार्मिक ग्रंथ रामायण में बताए हुए मार्ग का अनुसरण करें तो ब्राह्मण समाज तो मजबूत होगा ही साथ ही साथ हमारा देश भी विश्व गुरु बन जाएगा। ब्राह्मण विकास परिषद द्वारा जिला मुख्यालय पर आयोजित ब्राह्मण महासम्मेलन तुवन सभागार में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जिले भर के सभी ग्रामों के विप्र बंधुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमाकांत तिवारी, मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कमल किशोर कौशल किशोर अवस्थी शामिल हुए। कार्यक्रम को चंद्रशेखर शुक्ला जिलाध्यक्ष बार एसोसिएशन झांसी, सूर्यकांत मिश्रा प्रदेश महामंत्री, विनोद शुक्ला प्रांतीय अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण विकास परिषद, जय देव पुरोहित अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक झांसी ने संबोधित किया। उन्होंने ब्राह्मणों को समाज का पथ प्रदर्शक और राष्ट्र निर्माता बताया। आगे उन्होंने चाणक्य चंद्रगुप्त का उदाहरण देते हुए कहा कि ब्राह्मण यदि तय कर ले तो देश को विश्व की महाशक्ति बनने से कोई ताकत रोक नहीं सकती। ब्राह्मणों की एकता पर बल देते हुए वक्ताओं ने कहा कि हमें उप जातियों के बंधन में नहीं बंधना है। ब्राह्मणों को एक साथ रह कर के समाज को संपूर्ण रुप से अग्रसर होने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि हमें अन्य समाज को भी रास्ता दिखाने का कार्य करना है जिस तरह से अतीत में ब्राह्मणों ने सर्व समाज को रास्ता दिखाने का कार्य किया है उसी दिशा में हम सभी लोगों को आगे बढऩे की आवश्यकता है। कार्यक्रम में राज्यमंत्री मनोहर लाल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर सभी ब्राह्मणों को शीश झुकाते हुए साष्टांग दंडवत प्रणाम किया। उनके साथ सुरेश टोटे, अशोक रावत, क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय रावत, नीटू दुबे खजुरिया, जितेंद्र तिवारी, सुरेश कौन्तेय, सुदामा दुबे, रमाकांत गोस्वामी, रामेश्वर मिश्रा, अरविंद कौशिक, अवध बिहारी पटेरिया, अरुण द्विवेदी, अरुण गोस्वामी, सोनू, विप्रेन्द्र कौन्तेय, संदीप दुबे, नरेंद्र दुबे, रामकुमार दुबे, गिरजा शंकर दुबे, पवन कौशिक, जय शंकर दुबे, सुरेश टोटे, मदन पुरोहित, महेश तिवारी, महेश मिश्रा, लक्ष्मी नारायण टोंटे, अनुराग गोस्वामी बब्बू, रविंद्र पाठक, श्याम बिहारी, शिवनारायण नायक, शुभम तिवारी, मनोज रिछारिया, ब्रजमोहन संज्ञा, अमित अन्नू रावत, अमन गौतम, वैभव तिवारी, शिवम टोंटे, अखिलेश पांडे, जितेंद्र रिछारिया, राममनोहर पस्तोर, नेहा तिवारी, ज्योति मिश्रा, रितु समाधिया, मांडवी ब्यास, संगीता गोस्वामी, उषा गोस्वामी, मंजू कटारे, रुचि पाराशर, वर्षा शर्मा, प्रेरणा शर्मा, मांडवी व्यास, अपर्णा शर्मा, लक्ष्मी, स्वाति पाराशर, प्रतिभा, कविता पस्तोर, सत्यवती चौबे, अर्चना, सुमन दुबे शामिल हुए। कार्यक्रम उपरांत जनप्रतिनिधि पत्रकार बंधुओ और समाज श्रेष्ठियों और जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इसी तरह कार्यक्रम में लगातार कई दिनों से दिन रात मेहनत करके कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान करने वाले सभी विप्र बंधुओं को मंच पर सम्मानित किया गया, उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। लोक गायक चंद्रभूषण पाठक ने अपनी लोक संस्कृति में गीत प्रस्तुत किये। सम्पूर्ण कार्यक्रम अशोक रावत के निर्देशन और संरक्षण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन सुबोध गोस्वामी सारस्वत, बृजमोहन संज्ञा, सुरेश टोंटे ने संयुक्त रूप से किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular