पर्यावरण पार्क में भव्य रूप से मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस– डीएम

0
134

अवधनामा संवाददाता

सुलतानपुर । जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में आगामी योग सप्ताह 2023 (15 जून, 2023 से 21 जून, 2023 तक) एवं नवम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून, 2023) को हर्षोल्लास व समारोह पूर्वक मनाये जाने के उपलक्ष्य में विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा तथा मा0 मुख्यमंत्री जी, उ0प्र0 के मार्गदर्शन में भारत की परम्परागत विरासत योग को जन-जन के आरोग्य का माध्यम बनाये जाने के उद्देश्य से योग सप्ताह, 21 जून, 2023 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्य रूप से मनाया जाय। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की थीम ‘‘हर घर आंगन योग‘‘ को सभी घरों तक पहुँचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कार्यालयाध्यक्ष अपने कार्यालय में योग कार्यक्रम करायें। उन्होंने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ0 अनीता गुप्ता को प्रथम दिन व अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून, 2023), स्थान पर्यावरण पार्क में भव्य रूप से मनाये जाने हेतु सभी तैयारियाॅ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी महोदया द्वारा सह जिला विद्यालय निरीक्षक को उच्च व माध्यमिक विद्यालयों में तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्राथमिक विद्यालयों में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाये जाने हेतु सभी तैयारियाॅ कराने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को पर्यावरण पार्क की साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को आगामी योग सप्ताह 2023 (15 जून, 2023 से 21 जून, 2023 तक) एवं नवम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून, 2023) हेतु मुख्यालय, तहसील, विकास खण्ड व ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने परियोजना निदेशक (डी0आर0डी0ए0) व जिला विकास अधिकारी को विकास खण्ड स्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मनाये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने जिला सूचना अधिकारी को निर्देशित किया कि नवम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को घर-घर तक पहुँुचाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय। उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी को ग्राम पंचायतों में योग दिवस आयोजित किये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने जिला क्रीड़ा अधिकारी को योग दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं, रंगोली, जागरूकता रैली निकालने हेतु निर्देश्ति किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 डी0के0 त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक(डी0आर0डी0ए0) कृष्ण करूणाकर पाण्डेय, डीसी एनआरएलएम जितेन्द्र मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिक चतुर्वेदी, जिला पंचायतराज अधिकारी अभिषेक शुक्ला, जिला सूचना अधिकारी डाॅ धीरेन्द्र कुमार, सह जिला विद्यालय निरीक्षक अनिल वर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी जवाहर यादव सहित योग पीठ संस्थान के प्रशिक्षक सहित आदि मौजूद रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here