डी एस एम लायंस पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

0
111

International Women's Day celebrated at DSM Lions Public School

रुदौली-अयोध्या। फ़िल्म में अभिनय के क्षेत्र में महिलाओं के लिए अपार संभावनाएं है, वो फ़िल्म को कैरियर के रूप में चुनकर बहोत आगे जा सकती है। प्रतिभा, मेहनत और लगन से आकाश की बुलंदियों को छू सकती हैं, इन बातों का इज़हार आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर लायंस क्लब द्वारा डी एस एम लायंस पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि के रुप मे पधारी 90 वर्षीय बॉलीवुड कलाकार फर्रुख जाफ़र ने व्यक्त किये।
फर्रुख बताती है के उस ज़माने ने पुरुषों का फ़िल्म देखना भी बुरा समझा जाता था, लड़कियां फ़िल्म काम करे इसे तो सपनो में भी सोचना असंभव सा लगता था।
विविध भारती रेडियो की पहली महिला उदघोषक के रूप में अपने कैरियर की शुरूआत की बात बताते हुए कहती है कि उस समय भी उन्होने अपनी पढाई को जारी रखा और स्नातक किया। दिल्ली की एक पार्टी में मुज़फ़्फ़र अली से मुलाक़ात हुई और उन्होंने अपनी फिल्म उमराव जान में रेखा की माँ का रोल अदा करने का प्रस्ताव दिया। दर्जनों सफल फिल्मों मेंअभिनय करती हुई फ़िल्म गुलाबो सिताबो में अमिताभ की पत्नी बेगम के रोल में उन्हें खूब सराहा गया, खुद अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में फर्रुख के साथ काम करने को अपना सौभाग्य बताया।
महिलाओं के सम्मान के लिएआयोजित कार्यक्रम में अस्वस्थ होते हुए भी समय से पहुची, कार से मंच तक व्हील चेयर से उन्हें ले जाया गया। आवाज़ इतनी बुलन्द थी के अपने सामने के माइक को भी हटा दिया। दिल खोल कर बाते की, बच्चों की जिज्ञासाएँ पूर्णकरते हुए उनके हर प्रश्न का उत्तर दिया।
उन्होंने कहा कि अगर आप उन्हें याद रखना चाहते हैं तो उनके काम से उन्हें याद रखें।
उक्त अवसर पर लॉयन्स पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा साक्षी डालमिया को भी सम्मानित किया गया जो 100, प्रतिशत ब्लाइंड होने के वावजूद मेदांता हॉस्पिटल दिल्ली में छाती के कैन्सर को अपने हाथ की उंगलियों से छू कर डायग्नोसिस में मदद करती है। उप जिलाधिकारी जे। डी पी। सिंह ने महिलाओं को अपनी खूबसूरत आवाज़ में एक गीत प्रस्तुत किया।डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ने सभी महिलाओं का सम्मान करते हुए फर्रुख को राम की पैड़ी और रुदौली के इमाम बाड़े का चित्र भेंट किया फर्रुख ने अयोध्या में निर्माणाधीन मंदिर को देखने की इच्छा भी डॉक्टर निहाल से जताई। उत्तर प्रदेश ने नई फिल्म इंडस्ट्री की शुरूआत होने से फर्रुख बहोत उत्साहित लगी जिसका श्रेय वो योगी सरकार को देती है। स्वागत संबोधन जी एम कैन इक़बाल सिंह ने किया संचालन डॉक्टर भावना मिश्रा तथा वत्सला सिंह ने किया। लॉयन्स क्लब द्वारा गोद ली गयीं छात्रा ज्योति को अपनी नर्सिंग की पढ़ाई को जारी रखने के लिए पुनः 50000,,पचास हज़ार का चेक प्रदान किया गया।
रविवार होने के बावजूद सैकड़ों छात्राओ की उपस्थिति से फर्रुख और उनके साथ आई उनकी बेटी महरू भावुक होगयी , रूदौली में अपने स्वागत को अपने जीवन की अमूल्य निधि बताती हुई यादगार बताया।
कार्यक्रम में आर बी सिंह, अरविंद यादव शाह आमिर तबरेज़ तथा नैंसी सिंह का सहयोग रहा।फैक्टरी मैनेजर जितेंद्र सिंह, डी एन डालमिया, डॉक्टर अनवर हूसैन, ई ओ नगरपालिका रणविजय सिंह के अतिरिक्त बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। ऑडिटोरियम को तिरंगे से दुल्हन की तरह सजाया गया था।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here