Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeEntertainmentपत्नी का अपमान...'- कटरीना से शादी के 4 साल बाद Vicky Kaushal...

पत्नी का अपमान…’- कटरीना से शादी के 4 साल बाद Vicky Kaushal ने मारा ऐसा जोक, गुस्से से आगबबूला हुए लोग

दिसंबर 2021 में कटरीना कैफ के साथ सात-फेरे लेने वाले अभिनेता विक्की कौशल ने शादी को लेकर एक ऐसा जोक क्रैक किया, जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

विक्की कौशल और कटरीना कैफ बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल कपल्स में से एक माने जाते हैं। दोनों ने 4 साल पहले धूमधाम से शादी की थी और बीते साल ही इस कपल ने एक बेबी ब्वॉय का स्वागत किया है। जब विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी हुई थी, तो फैंस ने उन्हें सिर्फ ‘ग्रीन फ्लैग’ ही नहीं, बल्कि ‘ग्रीन फॉरेस्ट’ का टैग दिया था।

हालांकि, ‘छावा’ एक्टर ने शादी के 4 साल बाद पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर एक ऐसा जोक मारा है, जिससे उनके चाहने वालों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर फैंस अपना गुस्सा जाहिर करते हुए उनके इन शब्दों को ‘पत्नी का अपमान’ बता रहे हैं।

शादी पर किया गया मजाक विक्की कौशल को पड़ा भारी

कई बार मजाक भारी भी पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ है अभिनेता विक्की कौशल के साथ, जिनका शादीशुदा पुरुषों पर किया गया एक मजाक लोगों की नाराजगी का कारण बन गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को विक्की का किसी शादी समारोह से एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में वह दूल्हे के साथ स्टेज पर खड़े होकर मजाकिया अंदाज में पूछते हैं- “हाउ इज द जोश?” सामने खड़े लोग चिल्लाकर कहते हैं- “हाई, सर।”

विक्की फिर आगे हंसते हुए कहते हैं, “मैंने यह देखा है कि बैचलर्स का जोश हमेशा हाई ही रहता है, लेकिन हम शादीशुदा लोगों का जोश साल-दर-साल गिरता जाता है।” बस फिर क्या था, विक्की का ऐसा बोलना फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया और वे उनसे नाराज हो गए।

‘इनडायरेकटली पत्नी का अपमान कर रहे हैं’- यूजर्स

विक्की कौशल को खरी-खोटी सुनाते हुए लोगों ने उन्हें यह सलाह दी कि सार्वजनिक मंचों पर कुछ भी बोलने से पहले उन्हें ध्यान रखना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, “साल 2026 आ गया है और हम अब भी औरतों के खिलाफ शादी का मजाक उड़ाने वाले ऐसे जोक्स मार रहे हैं।” वहीं, एक अन्य यूजर ने भड़कते हुए लिखा, “मुझे यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आती है, जब पुरुष सबके सामने अपनी शादी का मजाक उड़ाते हैं। इससे वे अप्रत्यक्ष तौर पर अपनी पत्नी का अपमान कर रहे होते हैं, जो बिल्कुल भी मजेदार नहीं है।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल जल्द ही संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ (Love & War) में दिखाई देंगे। इस फिल्म में वह ‘राज़ी’ को-स्टार आलिया भट्ट और ‘संजू’ को-स्टार रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular