Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeखिचड़ी मेले की तैयारियों का निरीक्षण, सुरक्षा व सुविधाओं पर प्रशासन सख्त

खिचड़ी मेले की तैयारियों का निरीक्षण, सुरक्षा व सुविधाओं पर प्रशासन सख्त

मिठौरा (महराजगंज)। नगर पंचायत चौक स्थित गुरुगोरक्षनाथ मंदिर परिसर में मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाले खिचड़ी मेले की तैयारियों को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना एवं मेला प्रभारी सदर एसडीएम जितेंद्र कुमार ने मेला परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की प्रस्तावित जगहों का निरीक्षण कर उन्हें प्रभावी ढंग से लगाने को कहा, ताकि मेला क्षेत्र पर लगातार नजर रखी जा सके। वहीं मेला प्रभारी एसडीएम ने मुख्य प्रवेश द्वार को फूलों से सजाने तथा गुरुगोरक्षनाथ मंदिर से उत्तर दिशा में स्थित भोलेनाथ मंदिर तक श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए मार्ग को चौड़ा कराने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने मेला परिसर की उबड़-खाबड़ जमीन समतल कराने और झूला क्षेत्र के मुख्य मार्ग को दुरुस्त रखने को कहा। झूलों और ‘मौत के कुआं’ का निरीक्षण करते हुए उन्होंने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। झूलों के संचालन से पहले ट्रायल कराने तथा रोशनी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर एक दुकान से गैस सिलेंडर हटवाया गया। इस अवसर पर तहसील व पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular