HomeUttar PradeshHamirpurशिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के दृष्टिगत परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर लिया...

शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के दृष्टिगत परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर लिया सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा

हमीरपुर। आज अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा- 2026 के दृष्टिगत मुख्यालय के विद्यामंदिर इण्टर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इण्टर कालेज स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग, कक्ष निरीक्षकों की तैनाती, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता तथा परीक्षा के निष्पक्ष, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता एवं शुचिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार ही प्रवेश प्रदान किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखते हुए परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर बल दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular