Sunday, May 5, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiमहिलाओं को दी साइबर अपराध से बचने की जानकारी

महिलाओं को दी साइबर अपराध से बचने की जानकारी

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। जिले में चल रहे मिशन शक्ति के चौथे चरण में शक्ति दीदी ने विभिन्न ग्राम पंचायतों व अपनी तैनाती क्षेत्र में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिलाओं को आत्मरक्षा का पाठ पढ़ाया गया।
मिशन शक्ति के चौथे चरण में सोमवार को महिला बीट अधिकारी शक्ति दीदी के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चौपाल लगा कर महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने मिशन शक्ति अभियान, निराश्रित विधवा पेंशन योजना, जननी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंक सखी, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की जानकारी दी गई। इसके साथ ही राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण, रोजगार या सुरक्षा से सम्बन्धित मिशन व योजनाओं के विषय में जागरूक किया। जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए साइबर अपराध से बचने के तरीके भी बताए।06

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular