Sunday, April 19, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaजागरूकता चौपाल में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना दी जानकारी

जागरूकता चौपाल में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना दी जानकारी

अवधनामा संवाददाता

अपराध छुपाने से अपराधियों का हौसला बढ़ जाता है:

बीकापुर- अयोध्या। कोतवाली अंतर्गत नगर पंचायत के तेंदुआ माफी में संचालित देश दीपक आदर्श इंटर कॉलेज में शुक्रवार को महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जागरूकता चौपाल में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना मिशन शक्ति दीदी के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, शक्ति मोबाइल ,महिला हेल्प डेस्क, महिला रिपोर्ट, पुलिस चौकी परामर्श केंद्र आदि के बारे में जानकारी दी गई। साइबर क्राइम से बचाव के लिए भी जरूरी टिप्स दिया गया और जागरूक किया गया। हेल्पलाइन नंबर 1090 ,1076, 108, 112 ,181 के बारे में जानकारी दी गई। तथा छात्राओं में पंपलेट वितरण किया गया। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार तिवारी न केवल अध्यापक की भूमिका में नजर आए बल्कि उन्होंने स्कूली छात्राओं से रूबरू होते हुए अभिभावक और दोस्ताना अंदाज में उन्हें निडर होकर हर प्रकार की गैर कानूनी हरकतों का विरोध करने का टिप्स दिया। तथा बच्चों से दोस्ताना अंदाज में कुछ किस्से सुनाए तो बच्चों से भी उनके मन की बात जानने की कोशिश की। बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित सुरक्षा और अधिकार के लिए तमाम नियम और कानून बनाए गए हैं उनकी जानकारी रखना चाहिए तथा जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करना चाहिए। अपराध छुपाने से अपराधियों का हौसला बढ़ जाता है। और वह बड़ी घटना को अंजाम देते हैं। छात्राओं को किसी भी विषम परिस्थितियों में आत्मबल को मजबूत करके अपराध और उत्पीड़न का विरोध करने का टिप्स दिया गया। बीकापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने छात्राओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि अपने घर परिवार और आसपास हो रहे किसी भी महिला उत्पीड़न का विरोध करना चाहिए और पुलिस को सूचित करना चाहिए। उन्होंने स्कूटी और बाइक चलाते समय यातायात के नियमों का भी पालन करने को कहा जिससे सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण से संबंधित शपथ भी ली गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के प्रबंधक धीरेंद्र उपाध्याय प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, अजय तिवारी, महिला आरक्षी सरोज यादव, प्रियंका पांडेय सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular