सिद्धार्थनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शुक्रवार को नौगढ़ तहसील स्थित सभागार कक्ष में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर यूपीएसएलएसए (UP SLSA) की योजनाएँ और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समाज के कमजोर वर्गों को मिलने वाली मुफ्त कानूनी सहायता, कानूनी साक्षरता एवं जागरूकता प्रदान करने के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। जिनमें लोक अदालत, पीड़ितो को मुआवजा योजना, और विभिन्न कमजोर वर्गों जैसे एस सी /एस टी, महिला, बच्चे, और कम आय वालों के लिए विशेष विशेष योजनाओं आदि के बारे में जानकारी दी गई।
सहयोगी जय प्रकाश गुप्ता और पीएलवी राज कुमार भारती द्वारा UP SLSA के मुख्य उद्देश्य पर चर्चा करते हुए समाज के गरीब और कमजोर वर्गों, महिला, बच्चे, बेघर, आदि को मुफ्त कानूनी सलाह दिया गया। पीएलवी देवेन्द्र श्रीवास्तव और सिद्धार्थ कुमार गौतम द्वारा लोक अदालतों के माध्यम से मामलों का सौहार्दपूर्ण और त्वरित निपटारा,पीड़ितों को मुआवजा और अन्य सहायता, पीड़ित मुआवजा योजना, अपराध पीड़ितों और उनके आश्रितों को वित्तीय सहायता, बाल-अनुकूल कानूनी सेवाएँ, बच्चों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के लिहाज से जानकारी दी गई। इस मौके पर नायब तहसीलदार विजय कुमार श्रीवास्तव,राजस्व निरीक्षक राजेश गुप्ता,पीएलवी राज कुमार, देवेन्द्र कुमार,सिद्धार्थ कुमार गौतम, रोहित द्विवेदी (डिस्ट्रिक्ट एसआईएस लीड), शैलेश कुमार, शिव कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।





