मां के लिए संक्रमण नियंत्रण और स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0
181

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय के एसएनसीयू वार्ड में शुक्रवार को नवजात शिशु की मां के लिए संक्रमण नियंत्रण और स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य नवजात शिशुओं को संक्रमण से सुरक्षित रखना और माताओं को स्वच्छता के सही तरीकों से परिचित कराना था।

बाल रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. नम्रता चौधरी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में बाल रोग विभाग के चिकित्सक डॉ. फुरकान और डॉ. जैद अब्बासी ने हाथ धोने के छह चरण, संक्रमण नियंत्रण के नियम तथा नवजात को संक्रमण से बचाने की सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवजात की प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम होती है, ऐसे में किसी भी संपर्क से पहले हाथों का साफ होना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग आफिसर श्रीश श्रीवास्तव ने हाथ धोने की प्रक्रिया का प्रायोगिक प्रदर्शन किया और बताया कि केवल हाथ गीला करना पर्याप्त नहीं, बल्कि सही तकनीक से कम से कम 20 सेकंड तक हाथ धोना जरूरी है। उन्होंने हाथ धोने की विधि का लाइव प्रदर्शन किया जिससे उपस्थित माताओं को प्रक्रिया बेहतर तरीके से समझ आई।

बताया कि नवजात को छूने के बाद भी हाथ साफ करना चाहिए, साथ ही कपड़ों की स्वच्छता, नाखूनों की सफाई, मास्क का प्रयोग और कमरे की सफाई भी संक्रमण रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस जागरूकता कार्यक्रम में डॉ. अज़हर अली, नर्सिंग ऑफिसर हेमलता मिश्रा, मधुबाला मैसी, किरन मिश्रा, सविता, कंचन, सौम्या शुक्ला, एसएनसीयू के कर्मचारी जय प्रकाश, आशा, ज्योति आदि की उपस्थिति रही।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here