Monday, March 23, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiउद्योग धंधे चुनिंदा लोगों के हाथों सौंप दी गई जनता को खुले...

उद्योग धंधे चुनिंदा लोगों के हाथों सौंप दी गई जनता को खुले आम लूटने की छूट- गोप

अवधनामा संवाददाता

रामसनेहीघाट बाराबंकी। समाज में हाशिए पर पड़े लोगों के हक अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ सभी धर्मो संप्रदायों एवं जातियों के उत्थान और विकास के लिए समाजवादी पार्टी हमेशा कार्य और संघर्ष साथ साथ करती है।
उक्त विचार समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने विधानसभा दरियाबाद के भिटरिया चौराहे पर कृष्णा मैरिज लान में पूर्व प्रमुख दिनेश सिंह की अध्यक्षता में विनोद कुमार सिंह अंशु द्वारा नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये। राष्ट्रीय सचिव ने आगे कहा कि समाज के सभी वर्गों के मान सम्मान और हक अधिकार की सुरक्षा करते हुए हर धर्म संप्रदाय के लोग विकास की मुख्यधारा मे जुड़कर सब तरक्की और खुशहाली से रहे इसके लिये समाजवादी पार्टी की पूर्ववर्ती सरकारें हमेशा काम करती रही हैं लेकिन आज की मौजूदा सरकार किसानों नौजवानों छात्र-छात्राओं महिलाओं व्यापारियों किसी की भी अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पाई है, गरीब किसान मजदूर किसी की कोई बात इस सरकार में नही सुनी जा रही है, ना बढ़ती महंगाई को रोक पाने मे सफल हो पाई बस चंद पूंजीवादी लोगों को बढ़ावा देकर देश की कंपनियां उद्योग धंधो को कुछ चुनिंदा लोगों के हाथों में सौंप कर देश की जनता को खुले आम लूटने की छूट दे दी गई है। मौजूदा सरकार को जनता की दुख तकलीफो से कोई सरोकार है ही नहीं उसी का नतीजा है कि वर्तमान सरकारों मे महंगाई निरंतर बढ़ती जा रही है जिससे देश की भोली भाली जनता महंगाई की आग में झुलसते हुए अपने खून पसीने की कमाई गवांती जा रही है लेकिन सरकार महंगाई पर कोई ठोस निर्णय लेना ही नहीं चाहती, देश की जनता ये अच्छे से समझ रही है। इससे पूर्व अहमदपुर टोल प्लाजा पर विधानसभा दरियाबाद के साथियों ने अरविंद कुमार सिंह गोप का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम आयोजक विनोद कुमार सिंह अंशु एवं उनके साथियों द्वारा 51 किलो की माला पहनाकर नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव का स्वागत अभिनंदन किया गया। समारोह में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व प्रमुख दिनेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू, नसीम कीर्ति, हसमत अली गुड्डू, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, विनोद कुमार सिंह अंशु, विनय पांडे, जिला पंचायत सदस्य चंखन यादव, संतोष रावत, देवेंद्र सिंह, संतोष सिंह, रामू यादव, बृजराज एडवोकेट, राम सुरेश वर्मा, धर्मेंद्र सिंह, इकरार अहमद, मोहित यादव, आशीष गौतम, प्रमोद रावत, दिनेश गौतम, विजय राज सिंह, अय्यूब कुरैशी, जंग बहादुर सिंह, मोहम्मद फारूक, राजू सिंह आदि प्रमुख लोगों ने राष्ट्रीय सचिव का स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular