Sunday, March 29, 2026
spot_img
HomeInternational'भारतीय अच्छे एक्टर...', रूसी तेल खरीदने पर ट्रंप के मंत्री ने की...

‘भारतीय अच्छे एक्टर…’, रूसी तेल खरीदने पर ट्रंप के मंत्री ने की तारीफ; कांग्रेस भड़की

अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत को रूसी तेल खरीदने की अस्थायी छूट दी है। इसे लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं।

अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत को रूसी तेल को खरीदने की इजाजत दे दी है। इस बढ़ते संघर्ष के कारण दुनियाभर में तेल सप्लाई में आई रुकावटों के बीच अमेरिका ने अस्थायी छूट देने का एलान किया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के सहयोगी स्कॉट बेसेंट ने भारत को बहुत अच्छा एक्टर बताया है, क्योंकि भारत पहले रूस से तेल न खरीदने की बात मान ली थी और अब अमेरिका की छूट के बाद तेल खरीदेगा।

भारत ने मानी अमेरिका की बात

फॉक्स बिजनेस से बात करते हुए, अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी बेसेंट ने कहा कि यह फैसला मौजूदा संकट के दौरान शॉर्ट-टर्म सप्लाई की दिक्कतों को कम करने के लिए लिया गया है।

अमेरिका के रूस के तेल खरीदने की छूट से दुनियाभर के बाजार में सप्लाई का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। रूस का कच्चा तेल काफी समय से समुद्र में फंसा था, इसी रूसी कच्चे तेल की बिक्री भारत को जारी रखने की इजाजत मिल गई है।

कच्चे तेल की सप्लाई पर न पड़े प्रभाव

बेसेंट ने कहा, ‘दुनिया में तेल की बहुत अच्छी सप्लाई है। ट्रेजरी (डिपार्टमेंट) ने भारत में हमारे सहयोगियों को रूसी तेल खरीदना शुरू करने की इजाजत देने पर सहमति जताई है। ये तेल पहले से ही समुद्र में मौजूद था।’

बेसेंट ने आगे कहा, ‘भारतीय बहुत अच्छे लोग रहे हैं। हमने उनसे रूस का बैन किया गया तेल खरीदना बंद करने के लिए कहा था। उन्होंने ऐसा किया। वे इसकी जगह US तेल लेने वाले थे।’

बेसेंट ने आगे बताया, ‘लेकिन दुनियाभर में मौजूदा समय में तेल की कमी को कम करने के लिए, हमने उन्हें रूस से तेल लेने की इजाजत दे दी है।

कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट की बात को दोहराते हुए कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को कमजोर और US के कदम को भारत के लिए अपमानजनक बताते हुए केंद्र से इस पर जवाब मांगा है।

कांग्रेस ने आज शनिवार बेसेंट की बात पर कहा, ‘यूनाइटेड स्टेट्स के ट्रेजरी सेक्रेटरी, स्कॉट बेसेंट के शब्द इजाजत? भारत के लिए? 1.4 बिलियन लोगों का देश, जो वॉशिंगटन की मंजूरी का इंतजार कर रहा है। यह एक कॉम्प्रोमाइज्ड प्राइम मिनिस्टर की कीमत है।’

कांग्रेस ने आगे कहा, ‘इंडिया ने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी, ताकि कोई विदेशी ताकत हम पर अपनी शर्तें न थोप सके। फिर भी आज, एक कमजोर प्राइम मिनिस्टर के अंडर, US खुलेआम इंडिया को परमिशन देने की बात कर रहा है। यह डिप्लोमेसी नहीं है। यह बेइज्जती है।’

कांग्रेस ने सरकार से जवाब मांगते हुए कहा, ‘इंडियन किसी और की स्क्रिप्ट में एक्टर नहीं हैं। PM मोदी, इस बयान पर आपकी चुप्पी बहरी कर देने वाली है। भारत के लोगों को जवाब मिलना चाहिए।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular