Wednesday, August 27, 2025
spot_img
HomeBusinessग्लोबल मार्केट में उछाल से भारतीय शेयर बाजार में तेजी की उम्मीद,...

ग्लोबल मार्केट में उछाल से भारतीय शेयर बाजार में तेजी की उम्मीद, Gift Nifty भी दे रहा मजबूत शुरुआत का संकेत

आज भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Today) में तेजी की संभावना है क्योंकि गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) में उछाल और एशियाई बाजारों में मजबूती है जिनमें निक्केई 225 और हैंग सेंग इंडेक्स शामिल हैं। जानकारों के अनुसार निफ्टी 50 ने डेली चार्ट पर ईवनिंग स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है जो तेजी का संकेत है।

आज भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Today) की शुरुआत मजबूती के साथ हो सकती है। दरअसल सुबह के कारोबार में गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) करीब सवा 7 बजे 76.50 अंक या 0.31 फीसदी की तेजी के साथ 24955.50 पर है।

वहीं शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में भी मजबूती आई थी। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones) 846.24 अंक या 1.89% बढ़कर 45,631.74 पर पहुंचा। इसने 4 दिसंबर 2024 को अपने सबसे हालिया रिकॉर्ड क्लोज लेवल को पार कर लिया। एसएंडपी 500 (S&P 500 ) 96.74 अंक या 1.52% बढ़कर 6,466.91 पर और नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 396.22 अंक या 1.88% बढ़कर 21,496.54 पर पहुंच गया।

एशियाई बाजारों से मिल रहे पॉजिटिव संकेत

भारतीय शेयर बाजार को एशियाई बाजारों से भी पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 294.89 पॉइंट्स या 0.69 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 42,928.18 पर है, जबकि हॉन्ग-कॉन्ग का Hang Seng Index 333.86 अंक या 1.32 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 25,673 पर है।

साउथ कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 21.39 पॉइंट्स या 0.68 फीसदी बढ़कर 3,190.12 पर और चीन का एसएसई कंपोजिट (SSE Composite Index) 32.06 अंक या 0.84 फीसदी चढ़कर 3,857.82 पर है।

शेयर बाजार के लिए कौन से फैक्टर अहम

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की जैक्सन होल स्पीच में फेड की सितंबर की बैठक में ब्याज दर में कटौती का संकेत दिया गया है। वहीं जानकारों के अनुसार निफ्टी 50 ने डेली चार्ट पर ईवनिंग स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया, जिसे आमतौर पर मंदी के उलट संकेत के रूप में देखा जाता है। यानी ये तेजी का संकेत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular