आलापुर अम्बेडकरनगर।राजकीय हाई स्कूल जहाँगीरगंज में भारतीय संविधान दिवस अनेक कार्यक्रमों के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया।समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुरेश लाल श्रीवास्तव द्वारा शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित करते हुए किया गया।
हमारा “संविधान-हमारा स्वाभिमान”कार्यक्रम के तहत संविधान की प्रस्तावना का वाचन एवं शपथ दिलाई गई।इसके बाद प्रधानाचार्य द्वारा विश्व के विशालतम भारतीय संविधान के विषय में बच्चों को विस्तार से बताया गया।संविधान के भागों, अनुच्छेदों, अनुसूचियों, मौलिक अधिकार, मूल कर्तव्य, नीति निदेशक तत्वों, न्याय की सर्वोच्चता आदि की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि मानवीय मूल्यों, मानवता और मानव अधिकारों की संरक्षकता भारतीय संविधान का मूल है।
विद्यालय में संविधान पर आधारित क्विज़,वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई।क्विज़ में कक्ष 10 के अभिजीत, वाद विवाद में किशन(10) और भाषण में देवव्रत (10)प्रथम रहे, जिन्हें प्रधाना चार्य द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया।समारोह में शिक्षक मुकेश कुमार, रामजतन वर्मा, प्रदीप कुमार एवं शिक्षिका क्षमा पटेल और मयंक राय द्वारा हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान विषय पर विचार प्रस्तुत किया गया।





