Sunday, February 15, 2026
spot_img
HomeMarqueeआजादी के बाद पहली बार भारत करेगा जी-20 की अध्यक्षता, पीएम मोदी...

आजादी के बाद पहली बार भारत करेगा जी-20 की अध्यक्षता, पीएम मोदी ने लॉन्च किया लोगो और वेबसाइट

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भारत की जी20 अध्यक्षता के लोगो और वेबसाइट लांच करते हुए कहा कि इस लोगो और थीम के जरिए हमने दुनिया को एक संदेश दिया है। उन्होंने कहा, मैं भारत की जी20 अध्यक्षता के ऐतिहासिक अवसर पर देशवासियों को बधाई देता हूं। वसुधैव कुटुम्बकम विश्व के प्रति भारत की करुणा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जी20 लोगो में कमल का प्रतीक आशा का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा कि भारत ने वन सन, वन वल्र्ड, वन ग्रिड के मंत्र के साथ विश्व में अक्षय ऊर्जा क्रांति का आह्वान किया है। भारत ने वन अर्थ, वन हेल्थ के मंत्र के साथ वैश्विक स्वास्थ्य को मजबूत करने का अभियान शुरू किया है। मालूम हो कि जी20 में भारत का मंत्र वन अर्थ, वन फैमली, वन फ्यूचर है।
जी20 में 75 प्रतिशत व्यापार का प्रतिनिधित्व
पीएम मोदी ने कहा कि जी20 ऐसे देशों का समूह है, जिनका आर्थिक सामथ्र्य, विश्व की 85 प्रतिशत जीडीपी का प्रतिनिधित्व करता है। जी20 उन 20 देशों का समूह है, जो विश्व के 75 प्रतिशत व्यापार का प्रतिनिधित्व करता है और भारत अब इस जी20 समूह का नेतृत्व करने जा रहा है, इसकी अध्यक्षता करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आप कल्पना कर सकते हैं कि आजादी के इस अमृतकाल में देश के सामने ये कितना बड़ा अवसर आया है।
लोगो निर्माण में देशवासियों की भूमिका
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जो ये लोगो का लांच हुआ है, उसके निर्माण में भी देशवासियों की बहुत बड़ी भूमिका रही है। हमने लोगो के लिए देशवासियों से उनके बहुमूल्य सुझाव मांगे थे। आज वो सुझाव इतने बड़े वैश्विक आयोजन का चेहरा बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस लोगो और थीम के जरिए हमने एक संदेश दिया है। हमने युद्ध के लिए बुद्ध का संदेश दिया है। हिंसा के प्रतिरोध में महात्मा गांधी के जो समाधान हैं, उसका संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जी20 के जरिए भारत उनकी वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊर्जा दे रहा है।
भारत विश्व का समृद्ध और सजीव लोकतंत्र
पीएम ने भारतीय लोकतंत्र के बारे में कहा कि भारत विश्व का समृद्ध और सजीव लोकतंत्र है। हमारे पास लोकतंत्र के संस्कार भी हैं। साथ ही मदर ऑफ डेमोक्रेसी के रूप में गौरवशाली परंपरा भी है। उन्होंने कहा कि आज जब भारत जी-20 की अध्यक्षता करने जा रहा है, तो ये आयोजन हमारे लिए 130 करोड़ भारतीयों की शक्ति और सामथ्र्य प्रतिनिधित्व है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular