Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeस्वतंत्रता दिवस की सजावट से लगा करंट, नगर निगम में दो कर्मचारी...

स्वतंत्रता दिवस की सजावट से लगा करंट, नगर निगम में दो कर्मचारी आये चपेट में

बरेली। नगर निगम में गुरुवार सुबह स्वतंत्रता दिवस की सजावट के बीच बड़ा हादसा हो गया। सफाई के दौरान दो कर्मचारी करंट की चपेट में आ गए, जिसमें सुपरवाइजर बेसुध होकर मौके पर गिर पड़ा। अचानक हुई घटना से निगम परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

नगर निगम की बिल्डिंग और परिसर को 15 अगस्त को लेकर रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। ये लाइटें बुधवार रात से लगातार बरसात के बीच भी जल रही थीं।

सुबह सफाई के दौरान सुपरवाइजर मनीष आनंद और कर्मचारी आनंद निगम पहुंचे। बताया जाता है कि मनीष आनंद सफाई का निर्देश दे रहे थे, तभी करंट की चपेट में आ गए। उन्हें किसी तरह छुड़ाया गया, लेकिन तब तक वह बेसुध होकर गिर पड़े।

इसी दौरान हजियापुर निवासी कर्मचारी आनंद को भी करंट लग गया। हादसे के बाद दोनों को तुरंत निगम आयुक्त कार्यालय के बाहर कुर्सी पर बैठाया गया।

मनीष आनंद की हालत देखकर मौके पर कर्मचारियों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे और बेसुध कर्मचारी को घर ले गए।

हादसे के बाद कर्मचारियों ने सजावट के लिए डाली गई लाइन का कनेक्शन काटा, तब जाकर राहत मिली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular