Wednesday, December 17, 2025
spot_img
HomeSliderIND vs SA: रायपुर में सुरक्षा घेरा तोड़कर फैन स्‍टेडियम में घुसा,...

IND vs SA: रायपुर में सुरक्षा घेरा तोड़कर फैन स्‍टेडियम में घुसा, कोहली का पैर छू लौट आया बाहर

भारत की पारी के दौरान मैदान की सुरक्षा भेदकर एक फैन पिच तक पहुंच गया। तुरंत ही सुरक्षाकर्मी एक्शन में आए और फैन को मैदान से बाहर ले जाया गया। इसके चलते मैच में थोड़ी देर के लिए व्यवधान उत्पन्न हुआ। इससे पहले रांची में जब विराट कोहली ने शतक पूरा किया था तो एक फैन मैदान के अंदर घुस गया था और कोहली के पैर छुए।

टीम इंडिया ने रायपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में ऋतुराज गायकवाड़ और विराट कोहली के शानदार शतकों की बदौलत 358 रन बनाए। खेल शुरू होने से पहले एक अजीबो-गरीब घटना घटी, जिसे देख सभी हैरान रह गए। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने मामला संभाल लिया।

दरअसल, भारत की पारी के दौरान मैदान की सुरक्षा भेदकर एक फैन पिच तक पहुंच गया। तुरंत ही सुरक्षाकर्मी एक्शन में आए और फैन को मैदान से बाहर ले जाया गया। इसके चलते मैच में थोड़ी देर के लिए व्यवधान उत्पन्न हुआ। फैन ने कोहली के पैर छुए। इससे पहले रांची में जब विराट कोहली ने शतक पूरा किया था तो एक फैन मैदान के अंदर घुस गया था और कोहली के पैर छुए थे।

भारत की पारी के दौरान हुई घटना

मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत के लिए रोहित और जायसवाल ने ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली और पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़े। इस साझेदारी को नांद्रे बर्गर ने रोहित शर्मा को आउट कर तोड़ा।

इसके बाद जायसावल भी पवेलियन लौट गए। मार्को यान्सन ने जायसवाल को आउट किया। हालांकि, ऋतुराज गायकवाड़ और विराट कोहली ने मोर्चा संभलते हुए भारतीय टीम की वापसी कराई। दोनों ने शतकीय पारी खेली।

कोहली-ऋतुराज ने जड़े शतक

ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने वनडे करियर का पहला शतक पूरा किया। वह 105 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कोहली ने अपने वनडे करियर की 53वीं सेंचूरी पूरी की। वह 102 रन बनाकर लुंगी एनगिडी का शिकार बने। वॉशिंगटन सुंदर 1 रन बनाकर रन आउट हो गए।

कप्तान केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने भारत के लिए आखिरी कुछ ओवरों में तेज से रन बनाए। दोनों के बीच नाबाद 64 रन की पारी खेली। राहुल ने लगातार दूसरी फिफ्टी जड़ी। वह 66 रन बनाकर नाबाद रहे। जडेजा ने नाबाद 24 रन का योगदान दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular