Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeनिष्क्रिय पदाधिकारियों को शीघ्र किया जायेगा पदमुक्त: चौ.मुजफ्फर

निष्क्रिय पदाधिकारियों को शीघ्र किया जायेगा पदमुक्त: चौ.मुजफ्फर

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ.मुजफ्फर अली ने कहा कि निष्क्रिय पदाधिकारियों को चिन्हित कर पदमुक्त किए जाने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गयी है। इसके परिणाम अगले दिनों में मिलने शुरू हो जायेंगे। ऐसे में कार्यकर्ता निष्ठावान होकर संगठन को मजबूत बनाने का काम करें।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली गुरूद्वारा रोड स्थित कांग्रेस जिला मुख्यालय पर मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में संगठन को अधिक मजबूत एवं जवाबदेही बनाने हेतु संगठन में कुछ बदलावों के संदर्भ में भी चर्चा की गई और आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के संबंध में जनपद सहारनपुर में कांग्रेस द्वारा की जाने वाली तैयारियों की चर्चा भी हुई। चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों को चिन्हित कर पदमुक्त किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसके परिणाम आगामी कुछ दिनों में मिलने शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमें आगामी स्थानीय निकाय चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस संगठन को पूरी तरह से मजबूत बनाना होगा और पदाधिकारियों की जवाबदेही भी तय करनी होगी। चौधरी मुज़फ़्फ़र ने कहा कि कांग्रेस की डिजिटल मेंबरशिप शुरू हो गई है, जिसके लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और अपने-अपने क्षेत्रों में सभी को डिजिटल मेंबरशिप के लिए कार्य करना होगा।
पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मेहरबान आलम एवं एआईसीसी सदस्य अशोक सैनी ने कहा की पार्टी को आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए तैयार करने का यही उचित समय है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से ईमानदारी के साथ संगठन की जिम्मेदारियों को निभाने अब जनता के बीच रहकर कार्य करने की अपील की। बैठक में एआईसीसी सदस्य अशोक सैनी, जिला उपाध्यक्ष मनीष त्यागी, जिला कोषाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू, रणधीर सिंह, राहत खलील, सचिन कांम्बोज, सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरेशी, सेवादल महानगर अध्यक्ष अमरदीप जैन, प्रीतम सैनी, दानिश खान, डॉक्टर देवेंद्र कौशिक, जादोराम गुप्ता, डॉ सुरेंद्र मनीनवाल, मधु सहगल, रजनी नौटियाल, इंदौर सिंह, रणबीर बंदूखेड़ी, संजय पवार, सोनू पठान, अजय गुर्जर, अजय त्यागी, कन्हैया, मोहब्बत अली, शाहिद, नसीब खान, वीरसेन उपाध्याय, अनीस अली, गुलशेर अल्वी, इकराम खान, जव्वार अहमद, इसरार मलिक, मोहम्मद गुलफाम, अशोक शर्मा, अफजाल, नौशाद, अमित जाट, रजनीश कुमार, अक्षय चौधरी, सचिन वर्मा, इरफान काजी, पंकज कांबोज, सुलभ कांबोज, अरविंद कुमार, अभिषेक भाई संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular