Saturday, May 9, 2026
spot_img
HomeMarqueeतहसीलदार व राजस्व टीम, पुलिस बल की उपस्थित में 19 वर्ष बाद...

तहसीलदार व राजस्व टीम, पुलिस बल की उपस्थित में 19 वर्ष बाद आवासीय पट्टे की भूमि पर दिलाया कब्जा

डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। रविवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम-माली मैनहा, तहसील व थाना-डुमरियागंज में गाटा संख्या-709 में कुल 16 व्यक्तियों कन्हैया, हरिशचन्द्र, शान्ती देवी व अन्य को जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के निर्देश एवं उपजिलाधिकारी डॉ संजीव दीक्षित के आदेश के अनुक्रम तहसीलदार डुमरियागंज रवि कुमार यादव द्वारा राजस्व टीम व थाना-डुमरियागंज पुलिस बल की उपस्थित में 19 वर्ष बाद आवासीय पट्टे की भूमि पर कब्जा दिलाया गया। ज्ञात है कि वर्ष 2006 में पट्टा उपरान्त पट्टा न्यायालय में निरस्तीकरण का वाद विचाराधीन रहा। दिनांक-05.05.2025 जिलाधिकारी द्वारा विचाराधीन वाद को निस्तारित करते हुए आपत्तिकर्तागण के कायमी खरिज की कर दिया गया था।

उक्त कार्यवाही के दौरान क्षेत्रीय लेखपाल अंकुश, जियालाल यादव, राहुल वर्मा, अम्बिका प्रसाद, ओम प्रकाश व राजस्व निरीक्षक इन्द्राज मय डुमरियागंज थाना भारी पुलिस बल मौके पर उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular