लोटन सिद्धार्थनगर।मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, बेटी ,बहू सम्मेलन एंटी रोमियो व शक्ति दीदी अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा व बाल कल्याण समिति व मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान, ग्राम एवं नगर विकास संस्थान, मिशन शक्ति केंद्र थाना लोटन के क्रम में बाल विवाह मुक्त कार्यक्रम एवं बाल संरक्षण के मुद्दे एवं पाक्सो एक्ट एवं महिला संबंधी नये कानून के संबंध मे पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन द्वारा महिला सशक्तिकरण,एंटी रोमियो व बेटी बहू सम्मेलन व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में व प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक व विश्वजीत शौर्यान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में रविवार को थाना प्रभारी दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन में ग्राम सैनूआ पंचायत भवन थाना में जाकर शक्ति दीदी के तहत महिलाओं को जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया गया, महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन नंबर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई 1090 वुमेन पावर लाइन 181 महिला हेल्प लाइन1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन112 पुलिस हेल्प लाइन1098चाईल्ड केयर लाइन108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101अग्निशमन हेल्प लाइन1930 साइबर क्राइम हेल्प लाइन के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी और मौजूद बहु बेटियों से सरकार द्वारा जारी निर्देश से अवगत कराया गया।इस दौरान म०का० संगीता पीआरडी प्रमिला सैनी मौजूद रही।
सैनुआ मे चौपाल के माध्यम से बहू बेटियों को किया गया जागरूक
RELATED ARTICLES





