रुदौली विधानसभा क्षेत्र में चौधरी शहरयार बढ़ा रहे हैं समाजवादी पार्टी का कुनबा,नौजवान ले रहे हैं पार्टी की सदस्यता

0
111

 

अवधनामा संवाददाता

रुदौली।  विधान सभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान जारी है जिसमें समाजवादी नेता एहसान मो अली उर्फ़ चौधरी शहरयार के प्रयास से बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग सदस्य बन रहे है।ऐसा ही एक सदस्यता शिविर मवई ब्लॉक के तेर ग्राम सभा में आयोजित किया गया।युवा नेता यसिर कलीम द्वारा आयोजित सदस्यता शिविर में चौधरी शहरयार ने सदस्यों को सदस्यता रसीद सौंपी।कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान विधान सभा अध्यक्ष छोटे लाल यादव ने की।
इस अवसर पर चौधरी शहरयार ने सदस्यता अभियान में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए भाजपा सरकार की नितीयों से प्रदेश की जनता त्रस्त है।उन्होंने कहा कि किसानों की बदहाली के लिए भाजपा ज़िम्मेदार है।महंगाई व आवारा पशुओं से किसानो की फसलें बर्बाद हो रही है जो सरकार की जन विरोधी नीतियों का परिणाम है।नौजवान शिक्षा व रोज़गार के लिए भटक रहा है।
आयोजक यसिर कलीम ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को बधाई दी।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान फूल चंद यादव,रविंद्र मिश्र,रुकसार खां,संतोष रावत,लईक खां,शुएब खां,सभासद मो.इद्रीस,परवेज़ अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here