Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeआनलाइन उपस्थिती के विरोध में बढ़नी ब्लांक के सभी सचिवों ने एडीओ...

आनलाइन उपस्थिती के विरोध में बढ़नी ब्लांक के सभी सचिवों ने एडीओ पंचायत को सौंपा अपना डोंगल

डोंगल जमा होने के बाद नहीं हो पायेगा ग्राम पंचायतों के राज वित्त एवं केंद्रीय वित्त का कोई भुगतान

बढ़नी सिद्धार्थनगर। आनलाइन उपस्थिती दर्ज कराये जाने के विरोध में सोमवार को बढ़नी ब्लांक के सभी सचिवों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए एडीओ पंचायत राम विलास को अपना अपना डोंगल सौंप दिया है। ब्लॉक मुख्यालय पर सभी सचिवों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रांतीय कार्यकारिणी के आवाहन पर पूर्व प्रेषित ज्ञापन दिनांक 01/12/2025 के क्रम में ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली सहित मूल विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्यों के विरोध में चल रहे सांकेतिक शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन तक के परिपालन में दिनांक 15/12/2025 तक सभी ग्राम पंचायत सचिव की कोई भी मांग अभी तक पूर्ण न होने के कारण सभी सचिवों ने अपना अपना डी. एस. सी/डॉगल एडीओ पंचायत के समक्ष सामूहिक रूप से उपस्थित होकर जमा कर दिया गया हैं।

सचिव उदय प्रताप ने कहा की डोंगल जमा करने से राज्य वित्त व केंद्रीय वित्त का भुगतान नहीं हो पायेगा,बाकी छोटा-मोटा काम सुचारू रूप से होता रहेगा। अधिक विभागों के कार्य के साथ ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली वर्तमान परिस्थितियों में अव्यावहारिक है। तकनीकी समस्याओं और फील्ड परिस्थितियों के कारण यह प्रणाली शासकीय कार्यों में बाधा उत्पन्न कर सकती है। इसलिए आदेश पर तत्काल पुनर्विचार करने की जरुरत है। इन्हीं सब मांगो एवं विरोध के साथ आज ब्लॉक मुख्यालय पर डोंगल जमा किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने संगठन के उच्च पदाधिकारी के निर्देश के बाद आगे की रणनीति तय करने की बात कही। उक्त अवसर पर मोहम्मद नियाज, उदय प्रताप गौतम, शकील अहमद, रविकान्त यादव, अवधेश कुमार यादव,अनुपम सिंह, संजय कुमार, दिलीप कुमार, शीला पटेल आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular