Friday, March 27, 2026
spot_img
HomeLucknowलखनऊ में कलेक्शन एजेंट को घेरकर बदमाशों ने लूटे ₹10 लाख, चाकू...

लखनऊ में कलेक्शन एजेंट को घेरकर बदमाशों ने लूटे ₹10 लाख, चाकू मारकर किया जख्मी

लखनऊ के मदेयगंज में एक शराब कलेक्शन एजेंट को बदमाशों ने घेरकर पीटा और चाकू से हमला कर दस लाख रुपये लूट लिए।

लखनऊ। मदेयगंज में बीच बाजार बेखौफ बदमाशों ने शराब दुकानों से कलेक्शन लेकर लौट रहे एजेंट को घेरकर पीटा और करीब दस लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने असलहा दिखाकर एजेंट को बेरहमी से पीटा और चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस उपायुक्त मध्य विक्रांत वीर ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए चार टीमें गठित की गई है।

खदरा स्थित दीनदयाल नगर निवासी शराब कारोबारी आरके जायसवाल के मुताबिक उनका कर्मचारी हर्ष रोजाना की तरह 11 दुकानों से कलेक्शन कर घर लौट रहा था। घर से महज 100 मीटर पहले ही पांच से छह अज्ञात बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों के पास असलहा, चाकू और बाइक के शाकर की रॉड थी।

जैसे ही बदमाश नकदी से भरा बैग छीनने लगे, हर्ष ने विरोध किया। इस पर बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपित रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल हर्ष को बलरामपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। डीसीपी मध्य ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बदमाशों की तलाश में कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। इसतरह से लूट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस गश्त न होने का सवाल भी खड़ा रहे हैं।

आधे घंटे तक इंतजार करते रहे बदमाश

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो घर के पास एक कैमरे में बदमाशों के साथ पूरी घटना कैद हो गई। फुटेज में देखने को मिला कि चार बदमाश एक साथ गली में आगे पीछे घूमते दिख रहे हैं। आम लोग भी गुजर रहे हैं।

करीब आधे घंटे बाद बाइक से एजेंट पहुंचता है। यह देख बदमाश पर उसपर हमला कर देते हैं। वह कुछ समझता उसे पीटकर बैग छिना लिया और पैदल ही गली की तरफ बैग लेकर तेजी से भागता दिख रहा है। पीछे से एजेंट भी दौड़ा लेकिन वह तेजी से फरार हो गए। पुलिस फुटेज के आधार पर पहचान करने में जुटी है।

हाल में हुई घटनाएं

  • जनवरी 2026: आलमबाग में सर्राफा कारोबारी से 8 लाख की लूट, बाइक सवार बदमाश फरार।
  • नवंबर 2025: हजरतगंज में कैश वैन कर्मचारी से 12 लाख रुपये लूटे गए।
  • अगस्त 2025: चिनहट में पेट्रोल पंप कर्मचारी से 6 लाख की लूट, सीसीटीवी में आरोपी कैद।
  • मार्च 2025: कृष्णानगर में कलेक्शन एजेंट से 9 लाख की लूट, पुलिस ने दो बदमाशों को मुठभेड़ में दबोचा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular