Friday, May 16, 2025
spot_img
HomeMarqueeरंजिश में कोचिंग से लौट रहे छात्रों को मनबढ़ युवकों ने पीटा

रंजिश में कोचिंग से लौट रहे छात्रों को मनबढ़ युवकों ने पीटा

 

 

अवधनामा संवाददाता

तीन हिरासत में पूछताछ जारी
आठ माह पूर्व हुए विवाद को लेकर मनबढ़ों ने पीटा
कुशीनगर। अहिरौली थानाक्षेत्र में गुरुवार की देर शाम थाने से महज पाँच सौ मीटर दूरी पर कोचिंग से लौट रहे छात्रों को मनबढ़ युवकों ने जमकर मार-पीट का लिया। मारपीट के दौरान कुछ युवको का लाठी डंडे चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि आठ माह पूर्व आयोजित यज्ञ में हुए आपसी विवाद ही मारपीट का कारण है। मारपीट में दो घायल हो गए जिनको पुलिस ने अस्पताल भेजवाया दोनों का इलाज चल रहा है। वही इस घटना में शामिल तीन लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार शाम लगभग 6 बजे अहिरौली बाजार से कोचिंग पढ़ छपिया निवासी 22 वर्षीय आदित्य पुत्र अरुण सिंह और 23 वर्षीय देवांस पुत्र रविप्रत आ रहे थे। अहिरौली बाजार में ही सेंदुआर निवासी वीरु यादव व विक्की यादव पुत्र दाधिबल यादव अपने पिपरा निवासी दोस्त कृष्णा यादव से मुलाकात हो गयी। दोनों पक्षो के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गयी। जिसमे चले लाठी डंडे में आदित्य और देवांश घायल हो गए। आसपास लोगो की भीड़ इकठ्ठी हो गयी सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलो को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया। पहुचे परिजन दोनो घायलों को लेकर मेडिकल कालेज गोरखपुर ले गए जहा देवांश का इलाज चल रहा है और आदित्य को परिजन प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस मामले में नीलम सिंह पत्नी अरुण सिंह ने तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है।
अहिरौली थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि बीते दिसम्बर में आयोजित यज्ञ में इन दोनों पक्षो में विवाद हुआ था। जिसके बाद इस समय कोई मामला नही था पर मनबढ़ युवको ने मारपीट की। पुलिस ने वीरु यादव, विक्की यादव, कृष्णा यादव को गिरफ्तार कर पूछ ताछ कर रही है। मिली तहरीर के अनुसार मुकदमा पंजीकृत कर पूछताछ चल रही है न्यायोचित करवाई की जाएगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular