ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने इसरो वैन का भ्रमण किया और डेमो के माध्यम से अंतरिक्ष ज्ञान प्राप्त किया
महोबा। जिले के प्रभारी मंत्री राकेश राठौर ने इसरो वैन का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने इसरो वैन का भ्रमण किया और डेमो के माध्यम से अंतरिक्ष ज्ञान प्राप्त किया। इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा कि बच्चे अध्ययन करके शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े। जिले की पावन धरती जो वीरों की धरती है बच्चे अपना अनुभव साझा करें और जले के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़। यही बच्चे एक दिन साइंटिस्ट या वैज्ञानिक बन कर अपने माता पिता का नाम रोशन करेंगे।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि यहां के बच्चे एक दिन प्रदेश का भी नाम रोशन करेंगे। हर एक बच्चा दिल्ली से आए हुए साइंटिस्ट से सवाल जवाब करें, जिससे आपका ज्ञान बढ़ सके और इसरो लैब के बारे में जानकारी प्राप्त करें। डेमो देखना और पढ़ने में बहुत अंतर है पढ़ने के साथ साथ सभी बच्चे प्रैक्टिस भी करें। सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, इन बच्चों को शुरूआत में जैसा तराशेगे आगे चलकर ये बच्चे वैसे ही बनेगे। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने कहा कि जिले में 40 इसरो लैब की स्थापना हो रही है। इसरो वैन के माध्यम से दूर दराज से आए हुए छात्र छात्राएं इस इसरो वैन का एक्सपीरियंस कर पाएंगे। हर ब्लॉक में इसरो वैन जाएगी और बच्चे अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में जान सकेंगे।
डीएम ने कहा कि जिंदगी में किताबी ज्ञान ही काफी नहीं होता जरूरी होता है हर चीज को विजुलाइज कर पाओ, जो चीज हो रही है पर कैसे हो रही है, हर चीज पर आप सवाल भी पूछ पाओ कोई चीज आप देखते हो आपके सामने हो रही है जो एक जिज्ञासा में हो रही है उसको कभी शांत नहीं होने दो जब आप सोशल साइंस पढ़ते हो उसको बोरिंग तरीके से ना पड़े आप उसके विषय में समझो क्या वजह रही होगी उसके आगे क्या उसका प्रभाव पड़ेगा। जब आप उस विषय के बारे में समझ जाएंगे तो आप जिंदगी भर नहीं भूलेंगे।
इस मौके पर इसरो के वैज्ञानिक अंकित थरेजा औरयोगेन्द्र सिंह ने अंतरिक्ष यान, उपग्रह, रॉकेट प्रौद्योगिकी एवं भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों की जानकारी सरल एवं रोचक तरीके से दी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह, एडीएम, सीडीओ, एसडीएम, तहसीलदार, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रेमचंद्र यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा, सीओ सिटी, पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल साहू, व्यापर मंडल से भागीरथ नगायच, एमएलसी प्रतिनिधि रणविजय सिंह, पुष्पेन्द्र गुप्ता, व्योगी शाश्वत, रोहित शर्मा आदि मौजूद रहे ।





