HomeUttar Pradeshbandaबबेरू तहसील में लेखपाल का तीसरे दिन कलम बंद हड़ताल रहा जारी

बबेरू तहसील में लेखपाल का तीसरे दिन कलम बंद हड़ताल रहा जारी

अवधनामा संवाददाता

बबेरू/बांदा। बबेरू तहसील में पिछले 3 दिनों से उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के द्वारा लेखपाल के साथ मारपीट करने वाले ग्राम प्रधान व उनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलम बंद हड़ताल जारी है। मंगलवार को तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रहा, वही तहसील अध्यक्ष दिनेश कुमार के द्वारा बताया गया कि, पिछले 22 मई को छिलोलर गांव के लेखपाल सरकारी कार्य हेतु गांव पर गए थे, तभी गांव के ग्राम प्रधान व उनके अन्य साथियों के द्वारा छिलोलर लेखपाल के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। जिसमे लेखपाल की शिकायत पर कमासिन थाने पर ग्राम प्रधान व अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं की गई ,जिससे हमारा कलम बंद हड़ताल जारी है। और मंगलवार को तीसरा दिन भी जारी रहा है, जब तक ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक कलम बंद हड़ताल हम सभी लोगों की जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular