Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomeMarqueeकानूनी कार्रवाई के तहत जल्द ईमरान अहमद "बब्लू" को रिहा कराया जायेगा...

कानूनी कार्रवाई के तहत जल्द ईमरान अहमद “बब्लू” को रिहा कराया जायेगा -वीरेंद्र सिंह (सांसद)

वाराणसी। दालमंडी मार्ग चौड़ा होना है जो नई सड़क से सीधे श्री काशी विश्वनाथ धाम तक पहुंचेगा। यह लगभग 221 करोड़ लागत से चौड़ीकरण किया जाना है। वही 650 मीटर लम्बी यह सड़क 17.5 मीटर चौड़ी बनेगी। इस जद मे आने वाले दर्जनों मकान टूट रहे हैं। यह ध्वस्ती कारण में अब एक नया बदलाव देखने को मिल रहा है। बीजेपी को छोड़कर सपा और कांग्रेस पहले विरोध दर्ज करा चुकी है। दालमंडी ध्वस्तीकरण प्रकरण मे आरोपी सपा नेता ईमरान अहम” बबलू” से जिला कारागार मे सपा सासंद विरेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे सपा का प्रतिनिधिमंडल मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना।

सपा सासंद विरेन्द्र सिंह एवं एम एल सी आशुतोष सिन्हा ने ईमरान अहमद “बबलू” से कहा कि दालमंडी ध्वस्तीकरण प्रकरण मे समाजवादी पार्टी साथ रहकर लडाई लडती रहेगी। सपा सासंद विरेन्द्र सिंह ने कहा कि, जुल्म अत्याचार जहाॅ भी होगा मै उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करता रहूंगा। उन्होने कहा कि पहले पुलिस ने चौक थाना बुलाकर बातचीत कर छोडने का भरोसा दिया फिर रात मे जेल दाखिला कराकर धारा 151 के तहत कार्रवाई किया। फिर उसके बाद पुरे परिवार सहित कई गंभीर धाराओ मे धारा बढ़ा दिया गया।

उन्होने कहा कि कानूनी कार्रवाई के तहत जल्द ईमरान अहमद “बब्लू” को रिहा कराया जायेगा। जिला कारागार मे मिलने वालो मे प्रमुख रूप से सपा सासंद विरेन्द्र सिंह,एम एल सीआशुतोष सिन्हा,पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी,जिलाध्यक्ष सुजीत यादव “लक्कड” सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा”, दक्षिणी विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी किशन दीक्षित, समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, दिलशाद अहमद “डिल्लू” हारून अंसारी , प्रदेश सचिव अजय चौरसिया, सत्य नारायण यादव,आदि लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular