Sunday, April 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeमहिलाओं को मिशन शक्ति में दी अहम जानकारी--

महिलाओं को मिशन शक्ति में दी अहम जानकारी–

अवधनामा संवाददाता

बल्दीराय,सुल्तानपुर।उप जिलाधिकारी के निर्देश पर बल्दीराय तहसील क्षेत्र के नंदोली गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उप जिलाधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने महिलाओं को पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा, बाल विवाह व सांविधानिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी।
उप जिलाधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत प्रत्येक थाने पर एक महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है, जहां महिला पुलिस कर्मी की ओर से महिला संबंधित समस्याओं को सुना जाता है। प्रथम सूचना रिपोर्ट महिला पुलिस कर्मी ही दर्ज करती है। उसके बाद विधिक कार्रवाई की जाती है।
क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार नें महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून में धाराओं समेत अन्य महिलाओं के विरुद्ध घटित होने वाले अपराधों पर कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी। यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, यूपी कॉप एप, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस सेवा-108 व एंटी रोमियो स्क्वॉयड के बारे में जानकारी दी। मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्राओं व महिलाओं को नारी सशक्तिकरण के रूप में प्रस्तुत करना है।
मौके पर थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular