विद्यालय भ्रमण के दौरान शिक्षक एमएलसी ने शिक्षकों की समस्याएं सुनी
शिक्षकों का सम्मान सर्वोपरि-एमएलसी अफाक अहमद
सेवरही, कुशीनगर। पड़ोसी प्रान्त बिहार के पश्चिमी चंपारण जिला स्थित सीमावर्ती प्रखण्ड ठकराहा के जीएमयू इंटर कालेज में शिक्षक एमएलसी अफाक अहमद ने शिक्षकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। तथा उसके निदान के लिए सड़क से सदन तक आवाज उठाने की बात कही।
शनिवार को दोपहर में उक्त विद्यालय पहुंचे सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी अफाक अहमद ने अचानक शिक्षकों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनी तथा उसके निदान के लिए हर संभव कोशिश करने की बात कही। इस दौरान प्रधानाध्यक निखिल कुमार सिंह एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला पार्षद ओम प्रकाश राय ने विशिष्ट शिक्षकों की सेवा निरंतरता, बीपीएससी शिक्षकों की तबादला में विलंब, समय से वेतन भुगतान, पुरानी पेंशन व्यवस्था सहित तमाम तरह की समस्या रखी।
उन्होंने शिक्षकों के हर मुद्दे पर अपनी सहमति जताते हुए उसके लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि शिक्षक हित एवं शिक्षकों के सम्मान से कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा।उन्होंने क्लास रूम, शिक्षक सदन, पुस्तकालय, व्यायामशाला, प्रयोगशाला आदि का निरीक्षण कर विद्यालय हिट से संबंधित तमाम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा किया।
इस दौरान माध्यमिक शिक्षक संघ के अनुमंडल सचिव मधुरेंद्र सिंह, शिक्षक नेता विपिन प्रसाद यादव, अमित श्रीवास्तव, रणवीर कुमार, प्रेम शंकर उपाध्याय, अजीत कुमार, रवि प्रकाश चौबे, रोहित तिवारी, राघवेंद्र सिंह, सुधाकर यादव, दिलीप तिवारी,मुन्ना यादव, सेराज अंसारी, सुनील तिवारी, सत्येंद्र यादव, राहुल कुमार पाण्डे, राज प्रकाश गुप्ता, विज्ञानानंद मिश्रा, अर्चना कुमारी, नीता, आरोही आनंद, नीतू कुशवाहा, माला कुमारी आदि मौजूद रहे।





