Sunday, August 3, 2025
spot_img
Homekhushinagarचित्र परिचय 1 कलेक्ट्रेट ने निवर्तमान डीएम को विदाई देते

चित्र परिचय 1 कलेक्ट्रेट ने निवर्तमान डीएम को विदाई देते

निवर्तमान डीएम कुशीनगर विशाल भारद्वाज को दी गई भावभीनी विदाई
कुशीनगर। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज का स्थानांतरण (गैर जनपद लखनऊ) विशेष सचिव मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन में होने पर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त विभागो के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई। कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित अधिकारियों ने बारी बारी से जिलाधिकारी के साथ कार्य अनुभवों का साझा किया। अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा निवर्तमान डीएम विशाल भारद्वाज को माला पहनाया गया, सॉल, बुके दिया गया एवं महात्मा बुद्ध तथा श्रीराम की प्रतिमा स्वरूप स्मृति चिह्न भेंट किया गया। उपस्थित सभी अधिकारियों द्वारा उनके कार्यकाल की सराहना मुक्त कंठ से की गई।
कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के संयुक्त संयोजन में विदाई समारोह आयोजित कर निवर्तमान जिलाधिकारी को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी श्री भारद्वाज ने कहा कि स्थानांतरण सर्विस का एक अभिन्न अंग है। अपने लगभग सात से आठ माह के कार्यकाल के दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों से मिले सहयोग के लिए आभार जताया। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यों  की सराहना की। कहा की मेरे पश्चात आने वाले नवागत जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व में जनपद में विकास के कार्यों को और गति मिलेगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular