सुल्तानपुर में पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री

0
277

दो सगे भाइयों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 62 बोरी तंबाकू और 6 मशीनें जब्त

दोस्तपुर पुलिस ने अवैध गुटखा निर्माण के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में अम्बेडकर नगर के खालिसपुर के दो सगे भाई धर्मेन्द्र और मिथुन जायसवाल हैं। इनके अलावा डीघी के विशाल मौर्य और बहराइच के घंटाघर बाल्मीकि गली निवासी अर्किंत कुमार को भी पकड़ा गया है।

छापेमारी में पुलिस ने 62 बोरी अवैध तंबाकू मसाला, पैकिंग सामान और रैपर बरामद किए। साथ ही 6 मशीनें, 2 मोटरसाइकिल, 4 मोबाइल फोन और 15 हजार रुपये नकद भी जब्त किए।

जांच में पता चला कि धर्मेन्द्र ने दुल्हापुर खौदा में रमेश गुप्ता का मकान 3 हजार रुपए मासिक किराए पर लिया था। यहां नई मशीनें लगाकर अन्य आरोपियों के साथ कमला पसंद, कारतूस तम्बाकू और बनारसी आशिक नाम से नकली गुटखा बना रहे थे।

कंपनी अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। एसएचओ अनिरुद्ध सिंह के अनुसार, आरोपियों पर कॉपीराइट अधिनियम 1957 और ट्रेडमार्क अधिनियम 1999 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here