Tuesday, March 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeउद्देश्य स्वार्थहीन हो तो ईश्वरीय शक्ति साथ देती है- प्रो डी के...

उद्देश्य स्वार्थहीन हो तो ईश्वरीय शक्ति साथ देती है- प्रो डी के त्रिपाठी

अवधनामा संवाददाता

टीचिंग एंड स्पोर्टिंग स्टॉफ’ पर ओरियंटेशन वर्कशॉप का आयोजन।

सुल्तानपुर। राणा प्रताप पी जी कॉलेज सुल्तानपुर में ‘टीचिंग एंड स्पोर्टिंग स्टॉफ’ पर ओरियंटेशन वर्कशॉप का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्रबंधक सुरेन्द्रनाथ सिंह, प्राचार्य प्रो डी के त्रिपाठी , पूर्व प्राचार्य प्रो एम पी सिंह, वाइस प्रिंसिपल प्रो निशा सिंह, ने माँ सरस्वती एवं राणा प्रताप के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य प्रो डी के त्रिपाठी ने वर्कशॉप को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय में शिक्षा की गतिविधि के संचालन में शिक्षक के साथ तृतीय और चतुर्त्त श्रेणी की अहम भूमिका होती है। शिक्षा का कार्य ईश्वरीय कार्य है। हम सबको इसमे अपनी आहुति देनी चाहिये। शिक्षा का कार्य अज्ञानता दूर करने का है। महाविद्यालय अपने संकल्पो से खड़ा है। उद्देश्य स्वार्थहीन हो तो ईश्वरीय शक्ति साथ देती है। नई शिक्षा ने बहुत बदलाव लाये हैं। नई शिक्षा नीति को सफलतापूर्वक लागू करने में नई पहचान बनेंगी। समय चुनौतियों से भरा है। सबको मिलकर कार्यं करना होगा। महाविद्यालय में वोकेशनल कोर्स का सफल संचालन हो रहा है। विज़न की प्राप्ति के लिये सभी का समर्पण जरूरी है। शिक्षक विद्यालय की रीढ़ होता है। छात्रों को गुणवत्ता से महाविद्यालय में आकर्षित कर सकते है। हरेक विभाग अपने को ए ग्रेड का बनाने के लिए प्रयासरत हो। महाविद्यालय में युवा अधिक है, कार्यक्षमता और संभावना अधिक है। हमें विद्यार्थियों के माध्यम से राष्ट्र को योग्यतम नागरिक देना चाहिए। पूर्व प्राचार्य प्रो एम पी सिंह ने विचार रखते हुए कहा कि महाविद्यालय का आदर्श बढ़ाने को सभी कृतसंकल्पित हैं। जिम्मेदारी बाट कर हम लक्ष्य में सफल हो सकते है। अपनी कमियों को दूर करते हुए हम आगे बढ़े। आगे बढ़ने के लिए हमें अपनी जड़ों को नहीं छोड़ना चाहिये। महाविद्यालय के प्राचार्य सुरेन्द्रनाथ सिंह ने सभी नवगत शिक्षकों को बधाई दी और सभी को नूतन सत्र प्रारंभ की शुभकामनाएं दी। आईक्यूएसी के निदेशक इंद्रमणि कुमार ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ प्रभात श्रीवास्तव ने किया। इस वर्कशॉप में अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular