Monday, March 30, 2026
spot_img
Homekhushinagarगठबंधन की सरकार बनी तो 30 लाख युवाओं को मिलेगी पक्की नौकरी:...

गठबंधन की सरकार बनी तो 30 लाख युवाओं को मिलेगी पक्की नौकरी: अखिलेश

अवधनामा संवाददाता

महिलाओं मिलेगी एक लाख रुपए सालाना, किसानों के उनकी फसल की कीमत

कुशीनगर। युवाओं का मुद्दा उठाते हुए पूर्व मुखमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार में हर परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। नौजवानों के साथ धोखा हुआ है। जितनी भी परीक्षा इस सरकार में हुई है। सभी का पेपर लीक हुआ है। पुलिस भर्ती का पेपर लीक हुआ है। यह सरकार ने जान बूझ कर पेपर लीक किया है। ताकि युवाओं को नौकरी न देनी पड़े। यह निवेश पर भी धोखा दिया है। 60 लाख नौजवान है, जो पेपर दिए, लेकिन नौकरी नहीं मिली। कहा कि जिन कंपनियों ने भाजपा को चंदा दिया, वह मुनाफा कमाने लगे हैं। जिसके चलते महंगाई बढ़ती चली जा रही है। इस सरकार में हर चीज महंगी हो गई है। बाइक तक की कीमत बढ़ा दी गई है। आप सावधान हो जाएं, इन्होंने न केवल नौकरी छीनी है, बल्कि महंगाई भी बढ़ाया है। इंडिया गठबंधन अग्निवीर व्यवस्था को स्वीकार नहीं करेंगे। गठबंधन की सरकार बनती है तो 30 लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी।

ये लोग सत्ता में आएंगे तो पुलिस की नौकरी तीन वर्ष कर देंगे

इस सरकार ने फौज की नौकरी चार वर्ष की कर दी, अगर यह सत्ता में आए तो पुलिस की भी नौकरी तीन वर्ष की कर देंगे। आज रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डा बिक गया। यह सत्ता में आए तो बाबा साहब डा. भीम राव आंबेडकर के संविधान को भी बदल देंगे। यह संविधान हमारे लिए संजीवनी हैं। इस संविधान को बचाने के लिए हम सभी को लड़ना होगा। एक लाख रुपए गरीब महिलाओं के खाते में दिया जाएगा। राशन की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ ही डाटा फ्री देंगे। अब मन की बात नहीं, संविधान की बात चलेगी। इन लोगों के पास कोई मैनिफेस्टो नही है घिसी पीटी बाते कर रहे है, जनता सब जान चुकी है। चार जून को जनता सफाया कर देगी।

ये मन की नहीं मन मर्जी की बात करते है, लोग संविधान की बात करना चाहते है

अखिलेश यादव ने केंद्र में काबिज भाजपा सरकार नरेंद्र मोदी की खूब चुटकी ली। कहा ये जो मन की बात और मन मर्जी की बात करते रहे हैं, कोई इनकी बात सुनना नहीं चाहता है, अब लोग संविधान की बात करना चाहते हैं। 10 साल में उन्होंने ना चीनी मिल चलाई ना गन्ने की कीमत बढ़ाई। हम किसानों से कह कर जा रहे हैं सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ करेंगे, उनकी फसल की कीमत भी दिलाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular