HomeMarqueeयमुनानगर: घनश्याम दास अरोड़ा की जीत पर लगे आइसक्रीम और जलेबी के...

यमुनानगर: घनश्याम दास अरोड़ा की जीत पर लगे आइसक्रीम और जलेबी के लंगर

यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी घनश्यामदास अरोड़ा ने यमुनानगर की सीट पर तीसरी बार हैट्रिक लगाकर अंबाला संसदीय क्षेत्र में एक बड़ी ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

इस जीत की खुशी में भाजपा समर्थक व कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए बुधवार को आजादनगर में आइस्क्रीम और रादौर रोड पर जलेबी का लंगर लगाया गया।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के परिणाम आने के साथ-साथ यमुनानगर की सीट पर तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाने वाले भाजपा प्रत्याशी घनश्याम दास अरोड़ा की जीत की खुशी में पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक जश्न में डूबे है।

इसी कड़ी में बुधवार को भाजपा प्रत्याशी घनश्याम दास अरोड़ा की जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने शहर के आजाद नगर में आइसक्रीम का लंगर लगाया तो वही रादौर रोड़ पर जलेबी का लंगर लगाकर जनता का मुंह मीठा कराया।

इस मौके पर भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि यह जीत सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। जिन्होंने भाजपा की विकासकारी नीतियों को लेकर घर-घर जाकर लोगों को जानकारी दी और उसके लिए दिनरात कड़ी मेहनत की।

उन्होंने कहा कि यहां के कार्यकर्ताओं की कार्यशैली को लेकर प्रदेश से लेकर केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व ने भी प्रशंसा की है। इसका सारा श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इस जीत के लिए बधाई का पात्र है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular