Friday, May 15, 2026
spot_img
HomeLucknow'पहले ही कहा था...साइकिल से बेहतर कुछ नहीं', पेट्रोल की बढ़ी कीमतों...

‘पहले ही कहा था…साइकिल से बेहतर कुछ नहीं’, पेट्रोल की बढ़ी कीमतों पर अखिलेश का तंज

तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए, जिस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा ‘साइकिल से बेहतर कुछ नहीं’ और योगी सरकार को विभागों के बंटवारे में देरी पर भी घेरा।

लखनऊ। तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी का एलान किया है। इस फैसले को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा है।ट

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट किया, ‘मैंने तो पहले ही कहा था- साइकिल से बेहतर कुछ नहीं।’

बता दें कि अखिलेश ने योगी मंत्रिमंडल में विभाग के बंटवारे में हो रही देरी पर भी योगी सरकार को घेरा है। ट्वीट कर लिखा- उप्र में मंत्रियों के नाम के बाद, अब क्या उनके विभागों की ‘पर्ची’ भी ऊपर से आएगी?

कई शहरों में दाम 100 के पार निकले

पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने के बाद दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई सहित देश के सभी प्रमुख महानगरों में ईंधन के दाम आसमान छूने लगे हैं। कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार निकल गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular