Tuesday, March 31, 2026
spot_img
HomeEducation'सपने में भी नहीं सोचा था, फोन आया तो चौंक गया...', हिमाचल...

‘सपने में भी नहीं सोचा था, फोन आया तो चौंक गया…’, हिमाचल से कांग्रेस का राज्यसभा उम्मीदवार बनने पर बोले अनुराग शर्मा

हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार अनुराग शर्मा ने अपनी उम्मीदवारी पर आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि होली खेलते समय उन्हें एआईसीसी से फोन आया और नामांकन की सूचना मिली।

‘मैं होली खेल रहा था, तभी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) की ओर से फोन आया और कहा-बधाई हो। मैंने सोचा होली की बधाई दे रहे हैं। तभी कहा गया, पता है किस चीज की बधाई दे रहे हैं। मैंने कहा, होली है तो होली की बधाई होगी। मुझे कहा गया, पार्टी ने आपको राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है, कागजात तैयार कर लें। पहले तो मुझे विश्वास ही नहीं हुआ। ऐसा लगा जैसे सपना देख रहा हूं। उसके बाद बैजनाथ मंदिर गया। मैं बाबा भोलेनाथ का भक्त हूं, उन्हीं की कृपा है।’

यह कहना था प्रदेश से राज्यसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा का। वह शिमला में वीरवार को नामांकन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सहित सभी कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों का आभार जताया है।

‘कांग्रेस की पाठशाला में विद्यार्थी हूं’

अनुराग शर्मा ने कहा कि वह कांग्रेस की उस पाठशाला के विद्यार्थी हैं जो संघर्ष के दम पर किसी भी मुकाम को हासिल करने का मादा रखते हैं। पार्टी के इस फैसले से कांगड़ा जिले को अधिमान मिला है। विधानसभा चुनाव में कांगड़ा निर्णायक भूमिका निभाएगा और पार्टी सभी 15 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

वह प्रदेश की आवाज को राज्यसभा में प्रखर तरीके से उठाएंगे। आम कार्यकर्ता को प्रत्याशी बना संदेश दिया है कि पार्टी के लिए कार्य करने वालों के लिए आगे बढ़ने के दरवाजे खुले हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular