पति जिंदा! पत्नी ले रही विधवा पेंशन

0
8905

कागजों में मृतक पति को भी मिल रही वृद्धावस्था पेंशन

हरदोई: सूबे में सरकारी योजनाएं फर्जीवाड़ा और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी हैं, जहाँ पात्रों को उनका हक़ नहीं मिल पा रहा है, वहीं अपात्रों को कूटरचना कर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। ताज़ा मामला बिलग्राम ब्लॉक का है, जहाँ पति के जीवित रहते एक पत्नी विधवा पेंशन का लाभ उठा रही है, इस पूरे मामले की शिकायत स्थानीय निवासी देवेंद्र सिंह द्वारा की गई है।

शिकायती पत्र में बताया गया है कि ब्लाक बिलग्राम की ग्राम पंचायत पिंडारी के मजरा मदारा निवासी अनंत राम पुत्र जानकी जिंदा है, इसके बावजूद उसकी पत्नी भगाना के खाते में विधवावस्था की पेंशन जा रही है। आरोप है कि महिला नें सरकारी योजना के लाभ के लिए अपने पुत्र रामू की मदद से पति का फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र भी बनवा लिया। जिसका सत्यापन किए बिना प्रोबेशन विभाग के बाबुओं की मेहरबानी से विधवा पेंशन योजना का लाभ मिलना भी शुरू हो गया।

इस पूरे मामले की शिकायत होते ही अफसर हरकत में आए और जांच कराई गई, जिसमें पति-पत्नी का खेल पकड़ लिया गया। पति अनंत राम भी कूट रचित तरीके से वृद्धावस्था पेंशन का लाभ ले रहा था। जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर-313012179801 है। उसकी पत्नी भगाना का विधवा पेंशन का रजिस्ट्रेशन नंबर-313010957942 है। मामले की जाँच के बाद सचिव जितेंद्र कुमार ने अपनी रिपोर्ट समाज कल्याण अधिकारी व जिला प्रोबेशन अधिकारी को भेज दी है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here