HomeMarqueeअसमय बारिश से सैकड़ो एकड़ धान की फसल बर्बाद

असमय बारिश से सैकड़ो एकड़ धान की फसल बर्बाद

कटाई से पहले खेतों में जलभराव

मिठौरा (महराजगंज)। मिठौरा क्षेत्र में हुई असमय लगातार बारिश ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया है।पककर तैयार खड़ी धान की फसल तेज हवा और बारिश की चपेट में आकर बर्बाद हो गई है। खेतों में जलभराव के कारण फसलें सड़ने लगी हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

क्षेत्र के पड़री खुर्द, पिपरा सोनाडी़, मधुबनी, मिठौरा, देउवा बसवार,मिश्रौलिया, और गांवों में खेतों की स्थिति बदतर हो चुकी है। जहां तक नजर जाती है, वहां धान की झुकी बालियां और पानी से भरे खेत दिखाई देते हैं। किसानों का कहना है कि वे कटाई की तैयारी में जुटे थे, तभी मौसम ने अचानक करवट ले ली।

तेज बारिश और हवाओं ने फसल को जमीन पर गिरा दिया, जिससे कटाई और मड़ाई दोनों मुश्किल हो गई हैं। किसानों ने बताया कि खेतों में पानी भर जाने से कम्बाइन मशीनें चल नहीं पा रही हैं, और जहां चल भी रही हैं, वहां अनाज का भारी नुकसान हो रहा है।

क्षेत्रीय किसान मनिष‌ दीक्षित, सुनील कुमार गुप्ता, दीपक द्विवेदी, सुरेंद्र, नागेन्द्र प्रसाद, दीग्विजय मौर्य, भभुती दीक्षित, प्रद्युम्न पाण्डेय, मंतोष,आषिश कुमार शुक्ला, जगरनाथ चौधरी, राहुल कुमार विश्वकर्मा, समाजसेवी अविनाश कुमार ने इस स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular