Monday, March 30, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurसमस्त विद्यालयों व मुख्यालय पर आयोजित हुयी मानव श्रृंखला

समस्त विद्यालयों व मुख्यालय पर आयोजित हुयी मानव श्रृंखला

अवधनामा संवाददाता

हमीरपुर: मुख्य सचिव, उ०प्र० शासन के निर्देश पर दिनांक 23.01.2024 को नेताजी सुभाष चन्द्रबोस की जायन्ती पर पूर्वान्ह 11:00 बजे जनपद मुख्यालय पर लक्ष्मीबाई तिराहा से ईदगाह तक विभिन्न स्कूलों / कालेजो विद्यार्थियों के साथ मानव श्रृंखला बनाया गया एवं एवं जिलाधिकारी कार्यालय पर जिलाधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा शपथ दिलायी गयी। मानव श्रृंखला के शुभारम्भ के समय अपर जिलाधिकारी (वि/रा०) अरुण कुमार मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (न०गें०) राजेश यादव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नागेन्द्र नाथ यादव, अतिरिक्त उप जिलाधिकारी खालिद अंजुम, जिला विद्यालय निरीक्षक कमलेश ओझा, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) आर०पी० सिंह) एवं श्रृंखला के विभिन्न स्थानों पर अधिशाषी अभियन्ता, लो०नि०वि० एम०एल० वर्मा एवं दृगपाल सिंह, सेल टैक्स विभाग के अधिकारी व कर्मचारी, यात्रीकर / मालकर अधिकारी चन्दन पाण्डेय तथा विभिन्न कालेजों के प्राचार्य उपस्थित रहें।

श्रृंखला के विभिन्न स्थानों पर जगह-जगह पर कालेजो के अध्यापको एवं अधिकारियों द्वारा उक्त समय पर अपने-अपने कालेजो के छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी। उक्त मानव श्रृंखला में सड़क सुरक्षा के समस्त स्टेक होल्डर विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, एन०जी०ओ० स्वयंसेवी संस्थाओं, एन०एस०एस०, एन०सी०सी०, सामाजिक संगठनों एवं स्काउट गाइड इत्यादि के प्रतिनिधियों की सहभागिता रही। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त विद्यालयों में उक्त समय पर ही अपने अपने विद्यालय में मानव श्रृंखला बनाकर सड़क सुरक्षा शपथ दिलायी गयी।

जनपद के समस्त विद्यालयों एवं जनपद मुख्यालय पर आयोजित मानव श्रृंखला कुल लगभग 31985 विद्यार्थियों/प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular