शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। रविवार को शोहरतगढ़ ब्लॉक परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की मौजूदगी में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अहिल्याबाई होल्कर सहित महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। कार्यक्रम में आए मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि इंजी. अमित यादव ने सभी को माल्यार्पण कर, बुके भेंट कर उनका अभिनन्दन किया। इसी कड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस दौरान सांसद जगदम्बिका पाल ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को भारतीय इतिहास की प्रेरणादायी और महानतम नारियों में से एक बताया और कहा कि,- होल्कर जी ने नारी शक्ति, प्रशासनिक दक्षता और धार्मिक मूल्यों का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। अहिल्याबाई होल्कर के अद्वितीय कार्यों और समर्पण के कारण ही उन्हें पुण्य श्लोक की उपाधि मिली। आगे उन्होंने कहा कि अहिल्या बाई नारी शशक्तीकरण की प्रेरणा स्रोत, एक अद्वितीय व्यक्तित्व की महिला थी।
कार्यक्रम को लेकर प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष डॉ पवन मिश्रा ने कहा कि 18वीं शताब्दी में अहिल्याबाई होल्कर एक प्रसिद्ध महिला शासिका और समाजसेविका थीं। वह मालवा राज्य (मध्य प्रदेश) की महारानी थीं और अपने कुशल शासन और सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने धर्म के संरक्षण और प्रचार के लिए कई कार्य किए। उन्होंने मंदिरों का निर्माण करवाया और धार्मिक विद्वानों का सम्मान किया। उनके जीवन और कार्यों ने भारत की महिलाओं को प्रेरित किया है। आगे उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की मौजूदगी में एक अभियान चलाकर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालने का कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास में एक ऐसी शासिका के रूप में जानी जाती हैं, जिनका जीवन आध्यात्मिक, धर्म – कर्म और सुशासन का अनुपम संगम था। उनके इसी अनन्य स्वरूप ने उन्हें पुण्य श्लोक की उपाधि प्रदान की। उनकी शिवभक्ती और धार्मिक कार्यों के प्रति समर्पण ने उन्हें युगों तक अमर बना दिया। लोकमाता अहिल्याबाई का जीवन भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता की मिसाल हैं। उनके धार्मिक कार्य आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं।
साथ ही कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि इंजी. अमित यादव, जिला संयोजक दीपक मौर्य, पिछड़ा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवनाथ चौधरी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र पाण्डेय, विधानसभा संयोजक पवन मिश्र, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, भाजपा नेत्री साधना चौधरी, रमेश त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष जफ़र आलम, शिवशक्ति शर्मा, कौशलेन्द्र त्रिपाठी, संतोष पासवान ने अहिल्याबाई होल्कर के त्याग, समर्पण और शासन व्यवस्था पर प्रकाश डाला। उन्होंने अहिल्याबाई के जीवन की कई विशेषताओं के बारे में भी लोगों को जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन पर सांसद जगदम्बिका पाल द्वारा कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को उपहार स्वरूप साड़ी और मिष्ठान का भी वितरण किया गया।
इस दौरान सांसद प्रभारी सूर्य प्रकाश पांडे, योगेंद्र तिवारी, श्यामू गुप्ता, अरविंद प्रताप चौधरी, पंकज चौबे, राधेश्याम तिवारी, पप्पू गुप्ता, ब्रह्मदेव मिश्रा, सुभाष यादव, अशोक अग्रहरि, अनिल अग्रहरि, राजनेत चौरसिया, सुनील सिंह सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।