क्षेत्रप्रचार प्रमुख सुभाष जी ने पंच परिवर्तन का दिया संदेश
जोगिया सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष अंतर्गत जोगिया में शनिवार को हिंदू सम्मेलन समिति के तत्वावधान में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज में चेतना, जागरूकता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सुदृढ़ करना रहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदू सम्मेलन समिति के अध्यक्ष दिवाकर विक्रम सिंह ने की।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रप्रचार प्रमुख सुभाष जी रहे। अपने ओजस्वी एवं प्रेरक उद्बोधन में उन्होंने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक ‘पंच परिवर्तन’ पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सामाजिक समरसता, हिंदू समाज की एकता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुम्ब प्रबोधन तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता को समय की आवश्यकता बताते हुए समाज को संगठित होकर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए अध्यक्ष दिवाकर विक्रम सिंह ने कहा कि संघ का शताब्दी वर्ष केवल उत्सव का नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्वों और संकल्पों को पूर्ण करने का अवसर है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीष चौधरी, महेंद्र लोधी, राजेश दूबे, बिपुल, अभय, विशाल, शिवेंद्र, अविनाश, दुर्गेश, राजकुमार सिंह, दीपक मौर्य, रिंकू पाल, फूलचंद, सत्यप्रकाश, विपिन, गोपाल मिश्रा, रत्नेश सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।





