Monday, March 23, 2026
spot_img
HomeMarqueeभोपाल में आज निकलेगी विशाल और भव्य तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंग

भोपाल में आज निकलेगी विशाल और भव्य तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंग

ओलंपियन विवेक सागर एवं ऐश्वर्य प्रताप सिंह भी होंगे शामिल

राजधानी भोपाल के नरेला विधानसभा में आज (सोमवार को) विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रातः 9 बजे सुभाष आरओबी से निकाली जा रही इस भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग भी उपस्थित रहेंगे। तिरंगा यात्रा में दो बार ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हाकी टीम के मिड फील्डर विवेक सागर और शूटिंग में दो बार के ओलम्पियन व अर्जुन अवार्डी ऐश्वर्य प्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

खेल मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर देश भर में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत मध्यप्रदेश में भी तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। आज सुबह 9 बजे भोपाल के सुभाष नगर आरओबी से भव्य व विशाल तिरंगा यात्रा निकलेगी। तिरंगा यात्रा के स्वागत में निर्धारित मार्ग पर 101 मंच से सभी समाज के लोग पुष्पवर्षा कर स्वागत करेंगे। तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीयन करने वालों को डिजीटल प्रमाण-पत्र भी प्रदान किये जाएंगे। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे।

सारंग ने बताया कि तिरंगा यात्रा सुभाष नगर से प्रस्थान कर विभिन्न मार्गों से होते हुए मुख्य रेलवे स्टेशन तक जाएगी। यात्रा मार्ग में बनाये गये स्वागत मंचों पर समाज का हर वर्ग यात्रा के स्वागत के लिए उपस्थित होगा। रहवासी, शासकीय और अशासकीय व्यक्ति, स्पोर्ट्स क्लब, सोसायटी, खिलाड़ी, कोच, अकादमी, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी और स्टॉफ, विभिन्न जनसंगठन, सामाजिक संगठन आदि तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे।

प्रदेश में 13 से 15 अगस्त तक होंगे ‘‘हर घर तिरंगा अभियान के कार्यक्रमः मंत्री सारंग

खेल मंत्री सारंग ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा अभियान को प्रदेश के कोने-कोने में ले जाने के लिए प्रदेश के सभी 313 ब्लॉकों में ‘‘हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत आज मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में सुभाष नगर खेल मैदान पर की जाएगी। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2024 को बडी झील पर तिरंगा लहराकर देश प्रेम की भावना को जागृत किया जाएगा। उन्होंने युवाओं और आम जन को इस अभियान से जोड़ने का आहृवान किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular