HomeUttar PradeshGorakhpurनौनिहालों का भविष्य कैसे होगा उज्ज्वल जब मैडम साफ कराएगी घास

नौनिहालों का भविष्य कैसे होगा उज्ज्वल जब मैडम साफ कराएगी घास

मैडम आती है लग्जरी गाड़ी से रास्ते में उगी घास कर रही थी दिक्कत

पढ़ाई की जगह घास छिल रहे थे बच्चे

गोरखपुर। परिषदीय विद्यालय के बच्चों का उज्ज्वल भविष्य संवारने के लिए सरकार द्वारा काफी प्रयास किया जा था है। लेकिन सरकार के इस फरमान को सहजनवां ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय भरदखी में तैनात शिक्षिका के लिए लागू नहीं होता। यहां तैनात शिक्षिका लग्जरी गाड़ी से स्कूल आती है। जिस रास्ते से स्कूल पहुंचना होता है।

उसकी दूरी करीब 500 मीटर होगी। उस रास्ते में घास उगी हुई है। जिससे मैडम को आने जाने में अड़चन आ रही थी। शुक्रवार को 11 बजे करीब देखा गया कि मैडम के इशारे पर करीब एक दर्जन पढ़ने वाले बच्चे सड़क की सफाई करते दिखे। विराज,आदित्य,आर्यन,सोहन ने बताया कि समय से हम लोग स्कूल पढ़ने के लिए आ गए थे।

मैडम ने कुदाल थमा दिया। और कहा कि रास्ते में जो भी घास लगी है। उसकी सफाई कर आए। मैडम के आदेश पाकर हम लोग घास की सफाई कर रहे है। इस संदर्भ में बीएसए रमेश कुमार सिंह मामला संज्ञान में आया है। जांच में मामला सत्य पाया गया। तो कारवाई की जायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular