Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomeInternational13 राज्यों वाला अमेरिका कैसे बना 50 स्टेट वाला देश? ट्रंप के...

13 राज्यों वाला अमेरिका कैसे बना 50 स्टेट वाला देश? ट्रंप के ऑपरेशन ग्रीनलैंड की Inside Story

डोनाल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड पर बयान के बाद अमेरिका के विस्तारवादी इतिहास पर प्रकाश डाला गया है। लेख बताता है कि कैसे 13 राज्यों वाला अमेरिका पिछले 200 वर्षों में 50 राज्यों का देश बन गया। इसमें लुइसियाना खरीद, मेक्सिको युद्ध, अलास्का खरीद और अन्य क्षेत्रों पर कब्जे जैसी प्रमुख घटनाओं का उल्लेख है, जो अमेरिकी सीमाओं के विस्तार का कारण बनीं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ग्रीनलैंड को अपने कब्जे में लेने की बात कर रहे हैं। हाल में उन्होंने उनके इस प्रस्ताव का विरोध करने वाले यूरोप के देशों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है।

अमेरिका का आक्रामक विस्तारवादी रवैया नया नहीं है। पिछले करीब 200 वर्ष में अमेरिका ने इसी तरह की नीतियों से दूसरे देशों के क्षेत्रों को खरीदा या कब्जा किया और 13 राज्यों वाला अमेरिका 50 राज्यों वाला देश बन गया। आइये जानते हैं कि अमेरिका ने अपना क्षेत्रफल कैसे बढ़ाया?

यूरोपीय देशों ने अमेरिका को बनाया उपनिवेश

ये वो वक्त था, जब दुनियाभर में स्पेन, ब्रिटेन और फ्रांस का दबदबा था। धीरे-धीरे यूरोप के लोग अमेरिका पहुंचने लगे थे। सबसे पहले स्पेन ने अमेरिका में अपनी कालोनी बसाई।

16वीं सदी की शुरुआत में ब्रिटेन भी अमेरिका पहुंच गया और देखते ही देखते वहां 13 कालोनी बसा लीं। अमेरिका को हथियाने की इस होड़ में फ्रांस भी शामिल हो गया।

1700 तक आते-आते उस समय की इन तीन ताकतों ने अमेरिका के अलग-अलग हिस्सों पर कब्जा कर लिया। इस तरह यूरोप की मिली-जुली आबादी अमेरिका जा बसी।

दशकों की लड़ाई से मिली आजादी

इनमें सबसे ताकतवर था ब्रिटेन, जो लगातार दमनकारी कानून अमेरिका पर थोपे जा रहा था। वो चाहता था कि अमेरिकी कारोबार उसके हिसाब से हो, लेकिन ब्रिटेन की यही हरकतें अमेरिका में क्रांति ले आईं।

वहां आजादी की जंग शुरू हुई और आखिरकार कई दशकों की लड़ाई के बाद 1783 में अमेरिका आजाद हो गया। 1787 में अमेरिका का संविधान बना और 1789 में लागू हो गया।

इसी वर्ष 30 अप्रैल को जार्ज वाशिंगटन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने। चार जुलाई 1776 को आजादी के घोषणा पत्र में अमेरिका को संयुक्त राज्य अमेरिका के तौर पर अपना आधिकारिक नाम मिला।

विस्तारवादी बना अमेरिका

आजादी के बाद अमेरिका ने ठीक वही किया, जो अब तक उसके साथ होता आया था। उसने अपनी सीमाओं का विस्तार करना शुरू कर दिया।

शुरुआत पश्चिमी सीमाओं से हुई। 1803 तक अमेरिका ने 1.5 करोड़ डालर में फ्रांस से लुइसियाना खरीद लिया। इससे अमेरिका का कुल क्षेत्रफल तीन गुना तक बढ़ गया।

इसके बाद अमेरिका का मेक्सिको के साथ युद्ध शुरू हुआ। 1848 में अमेरिका ने मेक्सिको को हराकर उस पर कब्जा कर लिया। मेक्सिको से कैलिफोर्निया और टेक्सास छीन लिए गए।

सेना भेज कर राज्यों पर किया कब्जा

अमेरिका धीरे-धीरे ताकतवर होता जा रहा था। यही वजह रही कि कई छोटे-छोटे प्रांतों ने अमेरिका के साथ जुड़ना पसंद किया। इनमें इलिनोइस, ओहायो और फ्लोरिडा जैसे नाम शामिल थे।

जो प्रांत अमेरिका के साथ जुड़ना पसंद नहीं करते थे, वहां वो अपनी सेना भेजकर उस पर कब्जा कर लेता था। इसका उदाहरण कैलिफोर्निया नरसंहार है, जहां अमेरिकी सरकार के इशारे पर हजारों लोगों को मार डाला गया।

वजह सिर्फ इतनी थी कि उन्होंने अमेरिका के आगे घुटने नहीं टेके थे। रूस से खरीदा अलास्का अमेरिका ने 1867 में रूस से 72 लाख डॉलर में अलास्का को भी खरीद लिया।

उसके बाद किंगडम ऑफ हवाई, प्यूर्टो रिको और गुआम पर कब्जा कर लिया। आगे चलकर उसने स्पेन को दो करोड़ डॉलर देकर फिलीपींस खरीद लिया। लेकिन 1946 में फिलीपींस को अमेरिका से आजादी मिल गई।

अमेरिका का नक्शा बदलने वाले पांच बड़े फैसले

  1. 1803 में अमेरिका ने फ्रांस से खरीदा लुइसियाना
  2. 1819 में स्पेन से फ्लोरिडा 50 लाख डालर में खरीदा
  3. 1845 में अमेरिका ने टेक्सास को अपने साथ मिला लिया
  4. 1848 के युद्ध में अमेरिका ने मेक्सिको पर कब्जा कर लिया1867 में अलास्का को 72 लाख डालर में रूस से खरीदा
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular