Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshDevbandतेज धूप व उमस भरी गर्मी बनी आफत

तेज धूप व उमस भरी गर्मी बनी आफत

अवधनामा संवाददाता

देवबंद (Deoband) : तेज धूप के साथ बढ़ रही गर्मी और उमस के कारण लोग बिलबिला उठे हैं। उमस बढ़ने से गर्मी का असर और ज्यादा बढ़ गया है। दोपहर में कड़ी धूप के कारण लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। वही सरकारी दफ्तर भी सूने रहे। भीषण गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा है।  अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान बढ़ गया। अधिकतम तापमान 39 डिग्री से जबकि न्यूनतम 29 डिग्री के आसपास बना रहा। इससे गर्मी का असर लगातार बना रहा और उमस भी बढ़ गई है। गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाकर रख दिये है। शुक्रवार को भी जब लोग घरों से बाहर निकले तो उन्हें सुबह ही चिलचिलाती धूप ने अपनी चपेट में ले लिया। गर्मी के कारण सरकारी दफ्तर भी सूने-सूने नजर आये। तेज धूप और उमस के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से कतराते रहे। दोपहर में बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular