Tuesday, March 24, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurपीएम आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

अवधनामा संवाददाता

मौदहा,हमीरपुर। प्रधानमंत्री की महत्त्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को विधायक ने प्रमाण पत्र बाट कर योजना के विषय में व्याख्यान करते हुए बताया कि हमें इस योजना के विषय में जानकारी जन जन तक पहुंचना पड़ेगा और उनको जानकारी देने पड़ेगी कि यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चलते ही हो रहा है वर्ना लोगो गरीब लोगों की कई पीढियां बीत गई लेकिन उनको कभी छत नसीब नहीं हो पाई थीं लेकिन अब हर गरीब के पास पक्के मकान है और जिनके पास नहीं है उनको भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
हमीरपुर ज़िले के मौदहा नगर पालिका में प्रधानमंत्री आवास योजना से 700 लोग लाभान्वित हुए हैं जिसमे से लगभग 20 लोगो को शुक्रवार को नगर पालिका परिषद में सदर विधायक मनोज प्रजापति द्धारा प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया है इस मौके पर तहसीलदार दीवाकर मिश्रा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार, भाजपा नेता राम देव सिंह, नितिन ओमर, नीरज अनुरागी, अशीष सिंह, प्रह्लाद, अनूप सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular