Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeजेल में बंदियों संग मनाई होली, समिति ने पहुंचाया अबीर-गुलाल व गुझिया

जेल में बंदियों संग मनाई होली, समिति ने पहुंचाया अबीर-गुलाल व गुझिया

जिला अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियों ने कारागार में बांटी खुशियां

जेल अधीक्षक व जेलर को दी होली की बधाई

फतेहपुर। होली पर्व के अवसर पर जिला अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियों ने जिला कारागार पहुंचकर बंदियों के साथ खुशियां साझा कीं। इस दौरान बंदियों को अबीर-गुलाल, पिचकारी, गुझिया, मिठाई और फलों का वितरण किया गया।

समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार समिति के सचिव विपिन बिहारी शरण द्वारा बंदियों के लिए रंग-अबीर, पिचकारी, खिलौने, गुझिया व मिठाई के साथ मरीजों के लिए फल की व्यवस्था कराई गई।

समिति के सह सचिव शैलेन्द्र शरण सिंपल ने पदाधिकारियों के साथ कारागार पहुंचकर बंदियों के साथ होली पर्व की खुशियां साझा कीं। उन्होंने जेलर अनिल कुमार को महिला बंदियों के लिए साड़ियां, बच्चों के लिए रंग-अबीर, पिचकारी, खिलौने, गुझिया व मिठाई तथा मरीजों के लिए फल भेंट किए।

इस अवसर पर जेलर अनिल कुमार ने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल संवेदनशीलता और पुनर्वास की भावना को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि होली रंगों और आपसी भाईचारे का पर्व है, जिसे सभी को शांतिपूर्वक और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए।

इस मौके पर सह सचिव शैलेन्द्र शरण सिंपल, विनोद कुमार गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बुधराज धाकड़ी, गौरव गुप्ता एडवोकेट, सौनक गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular