Thursday, May 2, 2024
spot_img
HomeMarqueeतीन राज्यों में मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन "मोदी मैजिक" - नितेश पाण्डेय

तीन राज्यों में मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन “मोदी मैजिक” – नितेश पाण्डेय

अवधनामा संवाददाता

लोकसभा चुनाव में पुनः बनेगी भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार- अजय उपाध्याय

बर्डपुर। मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिले ऐतिहासिक और प्रचंड जीत पर भाजपा बर्डपुर मण्डल के कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय की अगुवाई व जिला मंत्री अजय कुमार उपाध्याय की मौजूदगी में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रचंड विजय की खुशी मनाई।
रविवार की सुबह से प्रारंभ हुई मतगणना के बाद ही भारतीय जनता पार्टी को लगातार मिल रहे रुझानों से भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित थे। भाजपा बर्डपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी के गारंटी, मोदी है तो मुमकिन है का नारा लगाते हुए तीन राज्यों में मिले ऐतिहासिक जनसमर्थन का जश्न मनाया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय ने कहा कि तीन राज्यों में मिले अपार जनसमर्थन एवं बहुमत मोदी मैजिक ही है । देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की जनता ने सराहा है। इस प्रकार ऐतिहासिक विजय दिलाने में भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं का भी विशेष योगदान है।
इस दौरान जिला मंत्री अजय उपाध्याय ने कहा कि मध्य प्रदेश राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को मिले ऐतिहासिक समर्थन ने यह साबित कर दिया है कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों, उनके कार्यों और तथा उनकी देश हितकी नीतियों को पूर्ण रूप से समर्थन दे रहा है और सराह रहा है और आगामी लोकसभा चुनाव में पुनः नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की पूर्ण बहुमत की केंद्र सरकार स्थापित होगी।
इस दौरान वरिष्ठ नेत्री राजकुमारी पाण्डेय, सबलू साहनी, विवेक गोस्वामी , राजकुमार चौधरी, संतोष उपाध्याय, आशीष मिश्रा, हृदय नारायण पाण्डेय, विनय राव, रणजीत चौधरी, परशुराम साहनी, शिवम मिश्रा, गोविंद दुबे, गिरजेश कुमार, रामवृक्ष यादव, घनश्याम गिरी, पिल्लू, अर्जुन पाठक आदि ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular